मौसमी बीमारियों ने थार को पूरी तरह से जकड़ लिया है। अस्पतालों में सबसे अधिक मरीज बुखार, टाइफाइड, वायरल और आईफ्लू के आ रहे है। करीब 70 फीसदी ओपीडी ऐसे ही मरीजों की है। परिवार में एक व्यक्ति के बीमार होने पर अन्य भी चपेट में आ रहे है। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी मौसमी बीमारियों के मरीजों की भरमार है।