8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में बीमारियां बेकाबू, मलेरिया 700 के पार और डेंगू पॉजिटिव 100 के पास

-बाड़मेर जिले में मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण नहीं, बीमारों का आंकड़ा रोज बढ़ रहा, वायरल के साथ डेंगू और मलेरिया के केस भी लगातार बढ़े
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 3 Sep 2023, 9:42 PM IST

बाड़मेर में बीमारियां बेकाबू, मलेरिया 700 के पार और डेंगू पॉजिटिव 100 के पास

बाड़मेर में बीमारियां बेकाबू, मलेरिया 700 के पार और डेंगू पॉजिटिव 100 के पास

थार को डेंगू ओर मलेरिया ने जकड़ लिया है। अस्पताल पहुंचने वाले बुखार पीडि़तों की संख्या हजारों में है। जांच में मलेरिया और डेंगू के पीडि़त सामने आ रहे है। बाड़मेर में मलेरिया का आंकड़ा अगस्त बीतने तक 700 को पार कर गया। वहीं डेंगू भी 100 के पास पहुंच रहा है।
थार में पिछले दिनों मलेरिया तो बेतहाशा बढ़ा है। हर घर में मलेरिया के रोगी है। गांव, कस्बे और शहरों में भी मौसमी बीमारियों की भरमार है। अस्पताल में उमड़ रही भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीमारियों पर कोई काबू नहीं है। हालात ऐसे हो रहे हैं कि कार्ड टेस्ट में रोजाना 100 के करीब डेंगू पॉजिटिव आ रहे है। लेकिन चिकित्सा विभाग कार्ड टेस्ट को मानता नहीं है, ऐसे में अभी तक जिले में डंगू के मामले 100 के भीतर है। लेकिन तेजी से बढ़ रहे डेंगू को काबू नहीं किया गया तो हालात बदतर होने की पूरी आशंका है।
सितम्बर में भी बढऩे की आशंका
चिकित्सकों का कहना है कि सितम्बर में भी मौसमी बीमारियों का प्रकोप जारी रहा सकता है। लगातार बादलों के मौसम रहने से वायरल के साथ डेंगू और मलेरिया के मामले लगातार सामने आ रहे है। हर आयु वर्ग के लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में है। अब तो अस्पतालों में खांसी-जुकाम और गले में दर्द के मरीज भी आने लगे है। ऐसे में आशंका है कि सितम्बर में भी ओपीडी का आंकड़ा बढ़ेगा।
सीमावर्ती जिलों में बुखार का कहर
प्रदेश के बाड़मेर-जैसलमेर सीमावर्ती दोनों जिलों में बुखार का भारी कहर है। मलेरिया सबसे तेजी से दोनों जिलों में फैल रहा है। रा’य के किसी भी जिले में मलेरिया पॉजिटिव का आंकड़ा 100 तक नहीं पहुंचाा है। लेकिन बाड़मेर में यह 711 और जैसलमेर में 109 तक पहुंच गया है।
बुखार उतरने में लग रहे कई दिन
मौसमी बीमारियों की जकडऩ मरीजों को कई दिनों तक नहीं छोड़ रही है। वायरल होने पर 5-7 दिन लग रहे है। वहीं मलेरिया और डेंगू का उपचार तो 15 दिनों और अधिक तक चल रहा है। ओपीडी में आने वाले मरीज बताते हैं कि बुखार बार-बार आता रहता है। मलेरिया का इलाज 10 दिनों से ’यादा चल रहा है।
बाड़मेर: एक महीने में तेजी से बढ़े बीमार
अगस्त : डेंगू मलेरिया
14 : 41 556
18 : 53 592
25 : 73 681
29 83 711