8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विस्फोट : डेंगू के रोजाना 20 नए पॉजिटिव, 7 दिनों में 149 केस

कुल आंकड़ा पहुंचा 420 के पार : हालात अब बेकाबू, बालोतरा में डेंगू फैल रहा घर-घर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 22 Oct 2023, 1:51 PM IST

विस्फोट : डेंगू के रोजाना 20 नए पॉजिटिव, 7 दिनों में 149 केस

विस्फोट : डेंगू के रोजाना 20 नए पॉजिटिव, 7 दिनों में 149 केस

बाड़मेर-बालोतरा जिले में अब डेंगू कहर बनकर टूट पड़ा है। रोजाना करीब 20 पॉजिटिव केस सामने आ रहे है। कुछ दिनों पहले तक यह आंकड़ा 5-7 के बीच चल रहा था। अब यह चार से पांच गुणा तक बढ़ चुका है। नियंत्रण के बाहर हुई मौसमी बीमारियों के चलते अस्पतालों में भीड़ बढ़ती जा रही है। दोनों जिलों में डेंगू का फैलाव काफी बड़े एरिया में हो चुका है। पहले बाड़मेर शहरी क्षेत्र में असर अधिक था। अब बालोतरा में मामले बढ़े है। इसके साथ अन्य ग्रामीण इलाकों में भी फैल रहा है। जहां से रोजना नए केस मिल रहे है। लगातार सामने आ रहे पॉजिटिव केस में युवा, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल है। डेंगू से हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे है।
सितम्बर से तेजी से बढ़े मामले
गत सितम्बर महीने से डेंगू के मामलों में तेजी देखी गई। सितम्बर तक कुल मामलों की संख्या 229 तक पहुंच चुकी थी। जबकि अगस्त तक यह आंकड़ा मात्र 83 पर ही था। इसके बाद डेंगू तेजी से बढ़ा और अब यह 400 के पार पहुंच गया है। रोज 20 से अधिक नए केस मिलने लगे है।
अब चेता विभाग, अभियान शुरू
सीएमएचओ कार्यालय बाड़मेर की ओर से मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर गत बुधवार से विशेष अभियान शुरू किया है जो 27 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान मच्छरों को नियंत्रण करने के लिए कई गतिविधियां संपादित की जाएगी। जबकि मौसमी बीमारियां बाड़मेर में काफी पहले से पैर पसार चुकी थी। मलेरिया बहुत तेजी से फैला और अब तक कुल 950 रोगी मिल चुके है। लेकिन नियंत्रण के उपाय बड़े स्तर और धरातल पर नहीं होने से अब डेंगू विस्फोटक हो गया है।
7 दिनों में 149 नए केस
पिछले 7 दिनों में 149 से अधिक नए डेंगू पॉजिटिव मिले है। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गत 13 अक्टूबर को जिले में कुल केस की संख्या 271 थी, जो 19 अक्टूबर को बढकऱ 420 पर पहुंच गई। 7 दिनों में कुल 149 नए केस सामने आए हैं। जबकि इसके बाद एक दिन और बीत चुका है। रोजाना के बीस केस भी माने तो आंकड़ा साढ़े चार सौ के पास पहुंच गया है।
जिला अस्पताल में रोजाना 60 नमूनों की जांच
डेंगू के संदिग्धों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बाड़मेर जिला अस्पताल की लैब में 60-70 नमूनों की रोजाना डेंगू जांच हो रही है। जिसमें से 3-4 पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। बुखार के रोगी सबसे ज्यादा आ रहे है। वहीं डेंगू बालोतरा शहर व आसपास के इलाकों में ज्यादा फैल रहा है।
मौसमी बीमारियों के रोगी ज्यादा
डेंगू के रोजाना करीब 60 से अधिक नमूनों की जांच हो रही है। इसमें करीब 3-4 केस पॉजिटिव मिल रहे है। ओपीडी में मौसमी बीमारियों के रोगी ज्यादा है। -डॉ. बीएल मंसूरिया, अधीक्षक, राजकीय मेडिकल कॉलेज संलग्न चिकित्सालय बाड़मेर
कैसे बढ़ा डेंगू
अक्टूबर .....रोगी
19 ......420
17 .......375
13 .......271
10 .......257
06 .......247
03...... 235