बाड़मेर में डेंगू के केस जून महीने से ही आने शुरू हो गए, अब नवम्बर आधा बीत चुका है, फिर भी सिलसिला थमा नहीं है। नए केस बढ़ रहे हैं। बाड़मेर में 7 से 14 नवम्बर के बीच कुल 125 नए केस मिले है। इस दौरान एक सप्ताह पहले केस का कुल आंकड़ा 447 था, जो 14 नवम्बर को 572 पर पहुंच गया।