scriptdengu case raise | डेंगू बढ़ा खूब, मौतें 'कम'...! | Patrika News

डेंगू बढ़ा खूब, मौतें 'कम'...!

locationबाड़मेरPublished: Nov 26, 2021 08:50:05 pm

Submitted by:

Mahendra Trivedi

-नवम्बर बीत रहा फिर भी मिल रहे डेंगू पॉजिटिव
-राजस्थान में पिछले 6 सालों में सबसे ज्यादा
-बाड़मेर जिले में रेकार्ड 609 डेंगू पॉजिटिव
-पहले एक था इस साल चार हाई रिस्क जोन बाड़मेर शहर में बने

डेंगू बढ़ा खूब, मौतें 'कम'...!
डेंगू बढ़ा खूब, मौतें 'कम'...!
महेन्द्र त्रिवेदी
बाड़मेर. साल 2021 कोरोना के बाद सबसे ज्यादा डेंगू ने डराया है। इस साल डेंगू पॉजिटिव की संख्या रेकार्ड स्तर पर पहुंच गई। जितना पहले डेंगू कभी डरावना नहीं रहा, इस बार यह स्थिति हो गई कि वार्ड में लगाए गए अतिरिक्त बेड भी कम पड़ गए। अब स्थिति यह है कि नवम्बर बीत रहा है, लेकिन डेंगू पीडि़त लगातार भर्ती हो रहे हैं। बाड़मेर के फील्ड अस्पताल (डोम) में गुरुवार को दो पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। यह सिलसिला अब धीमा जरूर पड़ा है। लेकिन थमा नहीं है। बाड़मेर जिले में चिकित्सा विभाग के अनुसार अब तक कुल 609 पीडि़त सामने आ चुके हैं।
बाड़मेर जिले में डेंगू रेकार्ड स्तर को पार कर गया है। इसके बाद भी मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि विभाग मान रहा है कि सर्दी बढऩे के साथ डेंगू का असर कम होगा, लेकिन पॉजिटिव फिर भी मिल रहे हैं और अस्पताल में भर्ती होने तक की स्थिति सामने आ रही है। जिले में डेंगू का असर गांवों में अधिक रहा है। लेकिन इस साल स्थिति बराबर जैसी है। शहरों और कस्बों में डेंगू के मरीज खूब बढ़े है।
गांवों में भी फोगिंग की पड़ी जरूरत
शहर में फोगिंग होती रही है। लेकिन इस बार गांवों से भी पीडि़तों की संख्या ज्यादा सामने आने पर यहां पर भी फोङ्क्षगंग करवाई गई। वहीं शहर में हाई रिस्क जोन में तो पांच दिनों में तीन दिन फोगिंग के लिए निर्धारित किए गए। इस क्षेत्रों में सबसे अधिक डेंगू पीडि़त सामने आए हैं। बाड़मेर में पहली बार डेंगू के चार हाई रिस्क जोन बने। जबकि पहले रॉय कॉलोनी में ही हर साल डेंगू रोगी सामने आते रहे हैं। लेकिन अब हर क्षेत्र में डेंगू पीडि़त मिले हैं।
विभाग के आंकड़ों से तीन गुना ज्यादा पीडि़त
बाड़मेर जिले में विभाग के आंकड़े में पीडि़तों की संख्या 609 बताई गई है। जबकि इसके इतर आंकड़े है जो काफी डारावने हैं। जानकार मानते हैं कि जो संख्या विभाग की है, उससे तीन गुना तक लोग डेंगू पीडि़त हो चुके हैं। सरकारी के साथ बाहर जांच करवाने व निजी अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या भी सैकड़ों से ऊपर तक है।
प्रदेश में 17 हजार से ज्यादा मरीज, मौतें 50
डेंगू प्रदेश में भयंकर रूप से बढ़ा है। पिछले छह सालों के आंकड़े ही देख लिए जाए तो साल 2021 में डेंगू ने कहर बरपाया है। 22 नवम्बर तक 17086 पॉजिटिव आए है। वहीं मौतों का आंकड़ा 50 पर पहुंचा है। इससे पहले भी साल 2019 में डेंगू रोगियों की संख्या 13706 तक पहुंची थी। वहीं इस साल 17 मौतें हुई थी। लेकिन छह सालों में इस बार का संख्या सबसे अधिक हो चुकी है और सिलसिला थमा नहीं है।
संभाग में जोधपुर के बाद बाड़मेर
डेंगू का दंश बाड़मेर जिले में जोधपुर के बाद सबसे अधिक बढ़ा है। जोधपुर में 1155 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं बाड़मेर जिले में यह संख्या 609 तक पहुंच चुकी है। संभाग में सबसे कम 88 डेंगू पीडि़त जालोर में मिले हैं। यह जरूर है कि जोधपुर जिले में विभाग अब तक कुल 2 मौतें बता रहा है। वहीं बाड़मेर में अब तक डेंगू से कोई मौत रिपोर्ट नहीं होने की बात अधिकारियों ने बताई है।
बाड़मेर सीएमएचओ डॉ. बीएल विश्नोई से बातचीत
सवाल-डेंगू से जिले में कितनी मौतें हुई है ?
जवाब: जिले में डेंगू से कोई मौत रिपोर्ट नहीं।
सवाल: अब तक जिले में डेंगू पॉजिटिव कितने मिले हैं ?
जवाब: कुल पीडि़तों की संख्या गुरुवार को 609 हो गई।
सवाल: इस साल जितने रोगी मिले है यह रेकार्ड है?
जवाब: संभवत: इससे पहले कभी जिले में डेंगू इतना नहीं बढ़ा।
सवाल: डेंगू कहां-कहां ज्यादा सामने आया है?
जवाब: शहरों के साथ गांवों में भी डेंगू मरीज मिले हैं।
जोधपुर संभाग में कहां कितने पॉजिटिव
जिला ....मरीज ....मौतें
जोधपुर.... 1155.... 02
बाड़मेर ....609 ....00
जैसलमेर ....112.... 00
जालोर ....88.... 00
सिरोही ....202 ....00
पाली.... 131.... 00
--------------
डेंगू राजस्थान के आंकड़े
साल... डेंगू ....रोगी मौतें
2015... 4043... 07
2016... 5292... 16
2017... 8427... 14
2018 ....9587 ...10
2019... 13706... 17
2020 ...2023 ....07
2021 ....17086 ...50
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.