8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर शहर के डेंगू हाईरिस्क एरिया में पहुंचे अधिकारी, 6 घरों में मिला लार्वा

-सर्वे का वेरिफिकेशन करने पहुंचे गली-मोहल्लों में-घरों में पानी के भराव वाले गमलों और टायरों को लेकर किया जागरूक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 27 Oct 2021, 9:19 PM IST

बाड़मेर शहर के डेंगू हाईरिस्क एरिया में पहुंचे अधिकारी, 6 घरों में मिला लार्वा

बाड़मेर शहर के डेंगू हाईरिस्क एरिया में पहुंचे अधिकारी, 6 घरों में मिला लार्वा

बाड़मेर. डेंगू और मौसमी बीमारियों को लेकर टीमों की ओर से किए जा रहे घर-घर सर्वे के तहत मंगलवार को अधिकारी स्वयं क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए गली-मोहल्लों में पहुंचे। जहां पर निरीक्षण में घरों में लार्वा मिलने पर तत्काल निस्तारण करवाया गया।
शहरी क्षेत्र बाड़मेर में डेंगू मुक्त अभियान के दौरान अलग-अलग वार्ड में घर-घर एंटी लार्वा एक्टिविटी के तहत गली मोहल्लों में नियुक्त आशा सहयोगिनी, कोविड हैल्थ सहायक की टीमों की ओर से किए जा रहे सर्वे के तहत वार्ड 38 से 46 का क्रॉस वेरिफिकेशन को लेकर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पीसी दीपन ने निरीक्षण किया। इंदिरा कॉलोनी के मदरसा वाली गली के वार्ड 42 के 15, 43 के 8 , 44 के 10, एवं वार्ड 45 के 4 घरों का क्रॉस में कूलर, गामले फ्रीज-ट्र, छतों पर रखे टायर, मटकी के नीचे रखे जाने वाले बर्तन में जमे पानी की जांच में 6 घरों में लार्वा पाया गया। डॉ. दीपन ने बताया कि लार्वा मिलने पर तुरंत निस्तारण की कार्रवाई करते हुए लोगों को पानी कहीं पर जमा नहीं होने को लेकर जागरूक किया गया।
डेंगू पॉजिटिव केस वाले 7 घरों में करवाई एक्टिविटी
वहीं हाई रिस्क एरिया इंद्रा कॉलोनी एवं इंद्रा नगर में डेंगू पॉजि़टिव केस 7 के घरों में जाकर एन्टी लार्वा एक्टिविटी की गई। टांको में टेमोफेस डाला गया एवं मोहल्ले में एकत्रित हुए पानी में एमएलओ डाला गया। सुपरविजन टीम के साथ डॉ. गजेंद्र सोनी जिला आयुष नोडल अधिकारी, विक्रम सिंह सांदू जिला फील्ड मॉनिटर आरआई, पीएचएम मूल शंकर दवे, निसार खान एमपीडब्ल्यू मौजूद रहे।