8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर
पीएम किसान निधि से वंचित किसान करवाए अपनी केवाईसी
Play video

पीएम किसान निधि से वंचित किसान करवाए अपनी केवाईसी

- रामसर व सुवाडा में कार्यक्रम
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 15 Jan 2024, 12:18 AM IST


विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत रामसर और सुवाड़ा ग्राम पंचायत में रविवार को शिविर आयोजित हुए। जिसमें उपखंड स्तरीय अधिकारी एवं भाजपा के मंडल स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान एससी मोर्चा के अध्यक्ष विरमा राम ने सरकार की 17 प्रकार की योजनाओं की जानकारीदी । इसमें आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार के लिए विश्वकर्मा योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना,पीएम सुरक्षा योजना योजना ,स्वामित्व योजना,गरीब कल्याण योजना, पीएम किसान निधि योजना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना एवम् पीएम उम्मीदवार आवास योजना सहित कई योजनाओ की जानकारी दी गई। सुवाड़ा के ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने पानी की समस्या रखी ।ग्रामीणों ने बताया कि सुवाड़ा में लंबे समय से पानी की समस्या है ।ग्रामीण एवं पशुधन परेशान हो रहे हैं ।

भाजपा के पदाधिकारियों ने शिविर में उपस्थित जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता से विचार विमर्श कर पानी की समस्या का समाधान करने की बात कही। नायब तहसीलदार हमीराराम बालाच ने पीएम किसान निधि के लिए भटक रहे लोगों को इसमें आने वाली समस्याओं की जानकारी करवाई।उन्होंने बताया कि भूमि नामांकन और आधार नंबर सहित दस्तावेज की कमी के चलते उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।

ये लाभार्थी जल्द ही पटवारी के पास अपने दस्तावेज़ देकर जल्द ही ईकेवाईसी करवाए। सुवाड़ा ग्राम पंचायत के करीब 200 किसान पीएम किसान निधि से वंचित है । खड़ीन मण्डल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने भी सरकारी योजनाओं की पात्रता की जानकारी दी। विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए।

इस मौके पर नायब तहसीलदार हमीराराम, सहायक खण्ड विकास अधिकारी मूला राम,जलदाय विभाग,महिला एवं बाल विकास ,शिक्षा ,चिकित्सा ,रसद विभाग, युवा मोर्चा के हरफूल सिंह,सहित कई विभागों के अधिकारियों , कार्मिक एव ग्रामीण उपस्थित रहे।- रिपोर्ट बाबूसिंह भाटी