8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री पहुंचे राजस्थान, जानें क्यों उठ रही अरेस्ट करने की मांग?

Dhirendra Shastri : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार (8 अप्रैल) को जोधपुर पहुंच चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ हाल ही में यूपी के समाज विशेष के कुछ लोगों ने बाबा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। कई दिनों से आखिर उन्हें अरेस्ट करने की मांग क्यों उठने लगी है। आइए जानते हैं इसके पीछे का सारा मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 8 Apr 2024, 10:15 AM IST

dhirendra_krishna_shastri.jpg

Pandit Dhirendra Shastri in Jodhpur : बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री राजस्थान पहुंच चुके हैं। वे जोधपुर में क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक चर्चा करेंगे। लेकिन, एक तरफ चुनावी माहौल में धीरेंद्र शास्त्री का राजस्थान दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर देशभर में कुछ लोगों द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठ रही है। आईये जानते है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इन दिनों उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।


दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में कथित तौर पर मौला अली (इस्लामिक धार्मिक गुरु) को लेकर एक बयान दिया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर समाज विशेष के लोगों द्वारा धीरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। इन लोगों का कहना है कि बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने शिया और सुन्नी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उत्तर प्रदेश में तो उनके खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि क्या बाबा की गिरफ्तारी होती है या नहीं?

‘अली-बजरंगबली’ कमेंट के कारण धीरेंद्र शास्त्री को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने अब एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। मैंने कभी भी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला है। हमने सनातन धर्म के विरुद्ध षडयंत्रों पर चर्चा की है, हमने सनातनियों को जागृत करने पर चर्चा की है। हमारे दरबार में एक जिन्न आया था और उसने कहा कि मेरा नाम अली है, तो मैंने कहा कि मेरे पास तो बजरंगबली हैं। अब इस बात को मौला अली से जोड़ दिया गया है, जो पूरी तरह से गलत है।

बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज जोधपुर आएंगे। सोमवार को होने वाले उनके कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बाबा बागेश्वर दरबार के साथ मंच साझा करेंगे। उनके राजस्थान दौरे को लेकर बाबा बागेश्वर के समर्थकों में जबरदस्त खुशी है। वे 5 दिन यहां प्रवचन देंगे। उत्सव की जोरदार तैयारी की जा रही है। इस बार कथा की थीम प्लास्टिक फ्री शहर होगी।

धीरेंद्र शास्त्री की कथा का शुभारंभ 8 अप्रैल को 12वीं रोड रामलीला मैदान में हो रहा है। यहां रावण का चबूतरा में हनुमंत शक्ति जागरण चलेगा। विश्व हिंदू परिषद की रामनवमी महोत्सव समिति ये आयोजन कर रही है। यह उत्सव अगले 5 दिनों तक यानि 8 से 12 अप्रैल तक चलेगा जिसमें प्रतिदिन धीरेन्द्र शास्त्री कथा सुनाएंगे।

यह भी पढ़ें : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आएंगे बाड़मेर: तैयारियां पूरी, ये नेता रहेंगे मौजूद; जानिए कार्यक्रम स्थल