8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लापता युवक को जमीन खा गई या पाकिस्तान निगल गया?

चौहटन क्षेत्र के एक युवक को जमीन खा गई या पाकिस्तान निगल गया? परिवार के लोगों का कहना है कि बॉर्डर क्रास गया। बीएसएफ अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कह पाई है और पुलिस गुमशुदा की तलाश में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 21 Jan 2021, 9:28 AM IST

लापता युवक को जमीन खा गई या पाकिस्तान निगल गया?

लापता युवक को जमीन खा गई या पाकिस्तान निगल गया?

लापता युवक को जमीन खा गई या पाकिस्तान निगल गया?
दौलत शर्मा
चौहटन (ूूबाड़मेर)पत्रिका.
चौहटन क्षेत्र के एक युवक को जमीन खा गई या पाकिस्तान निगल गया? परिवार के लोगों का कहना है कि बॉर्डर क्रास गया। बीएसएफ अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कह पाई है और पुलिस गुमशुदा की तलाश में है।
ढाई माह पहले सरहदी गांव कुम्हारों का टीबा (सज्जन का पार) पुलिस थाना बीजराड़ से लापता हुए सत्रह वर्षीय नाबालिग गेमराराम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। चार नवम्बर की आधी रात को सरहद से सटे कुम्हारों का टीबा गांव से लापता हुआ है। गेमराराम के परिजनों को उनके पड़ौसी छगनाराम पुत्र टीकमाराम गुरु ने उसी रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच उसके घर आने की जानकारी उसी वक्त दी थी, लेकिन छगनलाल के घर से निकलने के बाद गेमराराम कहां लापता हुआ इसका कोई अंदेशा नहीं लगा है।
16 नवंबर को दर्ज हुई थी गुमशुदगी
आसपास के गांवों और रिश्तेदारों में खोजबीन के बाद परेशान परिजनों ने सोलह नवंबर को बीजराड़ पुलिस थाना में गेमराराम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई लेकिन उसके बाद पुलिस भी उसका सुराग नहीं ढूंढ पाई।
पुलिस और सुरक्षा बल से गुहार
गुजरे ढाई माहीनों से लापता होने तथा गुमशुदगी दर्ज होने के बाद भी किशोर का अतापता नहीं लगने पर परिजनों ने डीआईजी बीएसएफ, डीआईजी पुलिस सहित जिला कलेक्टर व एसपी से किशोर का पता लगाने की गुहार की है।
पाकिस्तान तो नहीं पहुंच गया
इस गांव की सीमा के उस पार छोटे से गांव पबनी में इस गांव के लोगों की नजदीकी रिश्तेदारियां है, उन्होंने एक युवक के वहां पहुंचने व रेंजर्स के कब्जे में होने की जानकारी रिश्तेदारों को मिलने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी भी पुलिस, बीएसएफ और जनप्रतिनिधियों को दी है।
मानवेन्द्रसिंह से मांगा सहयोग
पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह जसोल से भी मदद की गुहार लगाई है, बताया जा रहा है कि मानवेन्द्रसिंह विदेश मंत्रालय के जरिए इसके प्रयासों में लगे है।

मानवेन्द्रङ्क्षसह
पुलिस अधीक्षक
डीआईजी के बयान लेकर खबर भेज दें
फोटो भी दौलतजी से ले लें