8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन में दबा मिला अवैध ट्रांसफार्मर, रात को टीम की दबिश

-दो अवैध ट्रांसफार्मर सहित 12 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी-विद्युत चोरी मामलों में 5.23 लाख रुपए का जुर्माना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 1 Dec 2021, 8:55 PM IST

जमीन में दबा मिला अवैध ट्रांसफार्मर, रात को टीम की दबिश

जमीन में दबा मिला अवैध ट्रांसफार्मर, रात को टीम की दबिश

बाड़मेर। बिजली चोरी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। डिस्कॉम की टीम ने कार्रवाई करते हुए जमीन में दबाकर रखा अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किया। यहां पर 11केवी से अंकुडिया लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। अलग-अलग टीमों ने अभियान चलाते हुए पिछले दों दिनों में दो स्थानों से अवैध ट्रांसफार्मर जब्त करते 12 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी।
डिस्कॉम बाड़मेर अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि मंगलवार रात को अधिशाषी अभियंता (पवस) जोधपुर डिस्कॉम, गुड़ामालानी भैराराम चौधरी सहित सहायक अभियंता सेड़वा हिमांशु वर्मा एवं विद्युत चोरी निरोधक थाना के साथ मिलकर साता के रंगवाली गांव में गैर उपभोक्ता चैनाराम पुत्र खेराजराम जाट के खेत पर दबिश दी। यहां पर 11 केवी लाइन में अंकुडिय़े लगाकर जमीन में दबाकर अवैध ट्रांसफार्मर छुपाया मिला। किसी को पता नहीं चले, इसके लिए गड्ढ़े पर झाडिय़ां डाल दी। टीम ने यहां जमीन से ट्रांसफार्मर निकालकर जब्त किया। साथ ही 40 हजार 268 रुपए का जुर्माना लगाया।
स्कूल परिसर में पकड़ी बिजली चोरी
टीम ने संत ज्ञानीराम आदर्श विद्या मंदिर साता में अवैध रूप से अंकुडिय़े लगाकर विद्युत चोरी करते मिलने पर 17 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। साता गांव में ही कैलाशदान पुत्र मुरारदान पर अंकुडिय़े लगाकर विद्युत चोरी करने पर 31 हजार की पैनल्टी लगाई गई। बायतु में सहायक अभियंता (पवस) जोधपुर डिस्कॉम बायतु प्रदीप डाडवानी व टीम ने सोमवार को गंगाराम पुत्र पूराराम जाट निवासी हेमोणियों की ढ़ाणी बाटाडू द्वारा 11 केवी लाइन में अंकुडिय़े लगाकर अवैध मॉडिफाइड ट्रांसफार्म के जरिए सिंगल फेज सप्लाई को थ्री फेज में बदल कर विद्युत चोरी करने पर सतर्कता जांच कार्रवाई करते हुए 2.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह अधिशाषी अभियंता (सतर्कता) जोधपुर डिस्कॉम बाड़मेर दुर्गाराम चौधरी व टीम ने डिस्कॉम थाना टीम बाड़मेर के साथ सोमवार को धोरीमन्ना क्षेत्र में 8 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी करते हुए पाए जाने पर 1.85 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।