8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जले ट्रांसफार्मर 72 घंटे में बदलने होते हैं, किसान रोजाना काट रहे डिस्कॉम के चक्कर

रबी की बुवाई के बीच ट्रांसफार्मर की कमी ने बढ़ाई किसानों की चिंताकैसे होगी आय दोगुनी : समय पर ट्रांसफार्मर नहीं मिलने से फसल जलने की समस्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 9 Nov 2022, 12:46 PM IST

जले ट्रांसफार्मर 72 घंटे में बदलने होते हैं, किसान रोजाना काट रहे डिस्कॉम के चक्कर

जले ट्रांसफार्मर 72 घंटे में बदलने होते हैं, किसान रोजाना काट रहे डिस्कॉम के चक्कर

रबी बुवाई व सिंचाई काम में जुट किसानों को ट्रांसफार्मर नहीं मिल रहे हैं। खराब व जले विद्युत ट्रांसफार्मर एक-एक सप्ताह तक नहीं मिलने पर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान डिस्कॉम कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें कल ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने की बात कहकर घर लौटाया जा रहा है।
डिस्कॉम को बंद, खराब व जले विद्युत ट्रांसफार्मर 72 घंटे में बदलने होते हैं। तय सीमा में तो दूर डिस्कॉम एक-एक सप्ताह में किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कर पा रहा है। डिस्कॉम ग्रामीण बालोतरा में 1 नवम्बर से छह बंद, खराब, जले विद्युत ट्रांसफार्मर, सिवाना में 1 नवम्बर से 25 केवीए क्षमता के 11 ट्रांसफार्मर, 16 केवीए के 4 ट्रांसफार्मर, व समदड़ी में 2 नवम्बर से 13 ट्रांसफार्मर किसानों को उपलब्ध नहीं करवाए गए है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ऐसे किसान है, डिस्कॉम ने इन्हें कृषि विदुयत कनेक्शन उपलब्ध करवाने को लेकर इनके खेत में विदुयत पोल, लाइन आदि आदि जरूरी काम कर दिया है। सिर्फ ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाकर विद्युत की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकती है। लेकिन ट्रांसफार्मर की भारी कमी पर इन्हें भी कनेक्शन उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इसके चलते किसान रबी फसल की बुवाई, सिंचाई व बागवानी की खेती नहीं कर पा रहे हैं।
उपलब्ध नहीं है
दो दिन पहले मेरे खेत में ट्रांसफार्मर जला था। इसे लेकर डिस्कॉम कार्यालय में संपर्क किया, तब बताया कि उपलब्ध नहीं है। कब उपलब्ध होगा, यह भी तय नहीं है।
उम्मेदसिंह, किसान जागसा
कोई सुनवाई नहीं
सामान्य श्रेणी में विद्युत कनेक्शन को लेकर छह माह पहले डिमाण्ड भरा था। इसके बाद कनेक्शन को लेकर सभी जरूरी काम भी कर दिया। आज दिन तक ट्रांसफार्मर उपलब्ध तक नहीं करवाया है। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ओमप्रकाश चौधरी, किसान बुड़ीवाड़ा
-----------
ट्रांसफार्मर की कमी को लेकर जोधपुर मुख्यालय से बात की है। उन्होंने शीघ्र ही इन्हें उपलब्ध करवाने को कहा है।

अजय माथुर अधीक्षण अभियंता डिस्कॉम बाड़मेर