3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश में करंट की चपेट में आया बालक, किया जोधपुर रेफर

करंट की चपेट में आया बालक, जोधपुर किया रेफर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

moolaram barme

•

Updated: 23 Jul 2017, 9:57 PM IST

शहर के प्रतापजी की प्रोल स्थित जैन न्याति नोहरे के पास में बारिश के दौरान डिस्कॉम की डिपी से एक बालक को करंट आ गया।

इस दौरान आसपास के लोगों ने लकड़ी के सहारे बालक को करंट से अलग कर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण जोधपुर रैफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रिश पुत्र सुरेश कुमार नाहटा बारिश के दौरान गली में खेल रहा था । इस दौरान डीपी की खुली तारों से कंरट की चपेट में आ गया।

इसके बाद उसे राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। मौहल्लेवासियों ने डिस्कॉम की लापरवाही पर रोष प्रकट किया।

इसके बाद शिव सेना के प्रमुख बसंत खत्री ने जिला कलक्टर व एसडीएम को घटना के बारे में बताया कि एसडीएम चेतन त्रिपाठी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम ने मौका मुआवना कर डिस्कॉम को डिपी हटाने के निर्देश दिए।