8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी में डीजे नाइट कब है, वही दिन चोरी के लिए होता था तय

चोरी की 6 वारदातों को अंजाम : डीजे की तेज आवाज में ताले तोडऩे में आसानी रहतीएक-एक सभी वारदातों का राज उगला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 13 Jan 2023, 9:56 AM IST

डीजे की धुन पर दमाराम ने बीते वर्ष चोरी की छह वारदातों को अंजाम दिया और पुलिस को खूब नचाया। वर्ष भर वह पुलिस की पकड़ में ही नहीं आया। पुलिस ने सभी मामलों में एफ आर दे दी, लेकिन एक हैडकांस्टेबल ने इस शातिर चोर को बुधवार को पकड़ लिया। पुलिस की पकड़ में आते ही उसने एक-एक सभी वारदातों का राज उगल दिया।
पुलिस ने बताया कि दमाराम पुत्र नारणाराम निवासी सारणों का तला होडू ग्राम सरणू में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में रैकी कर रहा था। सदर थाने में कार्यरत हैडकांस्टेबल मेहाराम को पिछले कुछ माह से दमाराम की गतिविधियों पर संदेह था। लिहाजा वह दमाराम के पीछे लगा हुआ था। अंतत: बुधवार को मेहाराम ने दमाराम को पकड़ लिया और थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने एक-एक कर चोरी की छह वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया और चोरी का माल सरणू निवासी सोहनलाल पुत्र हस्तीमल सोनी को देना बताया। पुलिस ने सोहनलाल को भी गिरफ्तार कर लिया।
शादी का टेंट, डीजे की धुन
पूछताछ में दमाराम ने बताया कि वह गांव ढाणी क्षेत्र मेंं रैकी कर यह पता करता कि शादी का टेंट कहां लगा हुआ है। फिर यह जानकारी लेता कि डीजे नाइट कब है। जानकारी पुख्ता होने के बाद डीजे नाइट शुरू होने का इंतजार करता। ढाणियों के लोग अपने घरों का ताला देकर डीजे नाइट में पहुंचते तो वह चोरी करने उनके घर चला जाता। डीजे की तेज आवाज में उसे घरों ताले तोडऩे में आसानी रहती। ताले तोड़कर गहने लेकर वह गायब हो जाता।
शुरूआत मोटरसाइकिल चोरी से
पूछताछ में दमाराम ने बताया कि उसने जनवरी 2022 में सबसे पहले खेड़ बालोतरा से मोटरसाइकिल चुराई। इसी मोटरसाइकिल से रैकी की और 22 जनवरी की रात लूंभाराम पुत्र पूनमाराम निवासी राईकों की ढाणी सरणू के घर से ताले तोड़कर नकदी व गहने चुराए। इसके बाद रामसर कुंआ निवासी रामदेव पुत्र करनाराम, रामदेव के पड़ौसी चंद्रवीर, करणपुरा महाबार निवासी राजूराम पुत्र हरचंदराम, गुमनाराम पुत्र भीखाराम एवं सरणू निवासी अचलाराम पुत्र बालाराम के यहां चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।