10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्राइवरों ने मुहिम से जुटाए 2.13 लाख रुपए

डंपर चालकों ने डंपर चालक चनणाराम बेनीवाल के परिवार की मदद की
less than 1 minute read
Google source verification
ड्राइवरों ने मुहिम से जुटाए 2.13 लाख रुपए

ड्राइवरों ने मुहिम से जुटाए 2.13 लाख रुपए

बाटाडू. बाटाडू उप तहसील के सिगोडिया ग्राम पंचायत के नया बाटाडू निवासी चनणाराम पुत्र चेतनराम बेनीवाल की चार माह पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत पर परिवार की आर्थिक हालात ख्रराब हो गई जिस पर ड्राइवरों ने मुहिम चला २.१३ लाख रुपए एकत्र कर परिवार को सौंपे।

चनणाराम के परिवार मे कमाऊ पूत के गुजर जाने से माता-पिता को सहारे के साथ बच्चों के पालन-पोषण का जिम्मा पत्नी पर आ गया, परिवार के लिए रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया।

इस पर महादेव डंपर यूनियन बालोतरा के डंपर चालकों ने मदद के लिए मुहिम चला कर डंपर चालक चनणाराम बेनीवाल के परिवार के लिए 2.13लाख रुपए इक_े कर मदद की।

ओमप्रकाश, घमण्डाराम, अचलाराम, गोरधन राम, रूपाराम, मोटाराम, हरीश बेनीवाल व देवाराम की मुहिम पर चार माह में194 लोगों ने सहयोग किया।

डंपर यूनियन बालोतरा के डंपर चालकों ने सोमवार को नया बाटाडू में चनणाराम बेनीवाल के घर पहुंच कर उसके पिता चेतनराम व पुत्र सुरेश बेनीवाल को उक्त राशि सौंपी।