8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज अंधड़ के साथ धूल का गुबार

- बाड़मेर में मौसम परिवर्तन, जनजीवन अस्त-व्यस्तरविवार रात १२ बजे बाद बदला मौसम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 23 Mar 2021, 12:51 AM IST

तेज अंधड़ के साथ धूल का गुबार

तेज अंधड़ के साथ धूल का गुबार



बाड़मेर. बाड़मेर में रविवार देर रात १२ बजे अचानक आया तेज अंधड़ का असर दूसरे दिन शाम तक बना रहा। तेज हवा के साथ उठा धूल का गुबार पूरे आसमान में फैल गया। हवा के कारण होर्डिंंग और टिन-छपरे उड़ गए। बिजली गुल हो गई। हवा की गति करीब ४०-५० किमी प्रति घंटा तक रही।
बाड़मेर में अंधड़ का असर इतना अधिक रहा कि सोमवार की सुबह आसमान में भारी धूल छाई रही। इसके कारण धूप भी नहीं निकल पाई। तेज आंधी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिन में मिट्टी के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। वाहन चालकों को दिन में लाइटें जलानी पड़ी। वहीं हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। पूरे माहौल में छाई धूल के कारण कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था।
धोरीमन्ना क्षेत्र में रविवार देर रात से अचानक आसमान में आए धुल भरे गुब्बार से अंधेरा छा गया लोग जब सुबह उठे तो चारो तरफ धुल के गुबार ही गुबार नजर आए। इतना ही नहीं लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद हालात सामान्य हुए।

बाटाडू . रविवार रात को शुरू हुई आंधी सोमवार शाम तक चलती रही। इसके चलते दिनभर लोग परेशान रहे। गृहणी बाली चौधरी ने बताया कि सोमवार पुरे दिन हम अपने घरो से धुल हटाने में लगी रही। इधर किसान खेत खलिहान से धूल के साथ उड़ी जीरे व इसबगोल की फसलें इक_ी करने में लगे रहे।