मतदाता सूची में नाम जुड़वाना हुआ आसान
उन्होने बताया कि 01 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते है, इसके लिए वे गूगल प्ले स्टोर से वोटर हैल्पलाईन एप डाउनलोड कर अपना पंजीयन एप के जरिए स्वयं कर सकते है। उन्होने बताया कि वोटर हैल्प लाईन एप के जरिये मतदाता अपना नाम सूची में खोजना, जोडऩा, हटाना, संशोधन करना, डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनाना, मतदाता सूची संबंधी शिकायत दर्ज करना, अपने मतदान केन्द्र के बारे में पता करना, ई ईपिक डाउनलोड करना एवं वोटर एजुकेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होने बताया कि वोटर हैल्पलाईन एप के अतिरिक्त मतदाता सूची में अपना नाम जुडवाने, हटाने एवं संशोधन के लिए ई मित्र के माध्यम से एनवीएसपी पोर्टल अथवा बीएलओ/सुपरवाईजर के माध्यम से गरूडा एप का भी उपयोग कर सकते है।