6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा और संस्कार को अपना जीवन बनाएं सफल

- संतो के सानिनध्य संस्कार शिविर का समापन  
2 min read
Google source verification
शिक्षा और संस्कार को अपना जीवन बनाएं सफल

शिक्षा और संस्कार को अपना जीवन बनाएं सफल

मोकलसर. मोकलसर के भोलागिरी आश्रम में चल रहे संस्कार शिविर का समापन संतो के सान्निध्य और सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय मंत्री परशुरामगिरी ने कहा कि अभी आप मे संस्कारों का बीजारोपण हुआ है, जो आगे चलकर वृक्ष बनेगा। शिविर में जो शिक्षा और संस्कार सीखे हंै, उनको अपनाकर जीवन सफल बनाएं। एक संस्कारित व्यक्ति ही अपना, समाज का और देश का नाम रोशन करता है। भोलागिरी मठ के मठाधीश चेतनगिरी ने कहा कि नशा नाश का द्वार है। हमें परिवार, समाज और देश को नशा मुक्त बनाना होगा। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि संस्कार शिविर से उच्च व्यक्तित्व का निर्माण होता है । अगर हिंदुत्व को बचाना है तो जातिवाद और वर्णवाद जैसी भ्रांतियों को मिटाना होगा। समापन समारोह में शिविर में भाग लेने वाले युवाओं को अतिथियों ने सम्मानित किया । संचालन राधाकिशन राव जोधपुर ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित, अर्जुनसिंह बालावत, राव समाज युवा संस्थान के अध्यक्ष शिवलाल पंवार एवं शावली संवर्धन एव संरक्षण संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष परमेश्वर ब्रह्मभट्ट, प्रवीण राव, सुखदेव चौहान, मांगीलाल बामण, देवीलाल राव, चैनसिंह चौहान, सत्यनारायण, डॉक्टर सुखदेव राव, गोपाल राठौड़, बी आर धनावत, राजेन्द्र चौहान उपस्थित थे।

रामेश्वर महादेव मंदिर का 15वां पाटोत्सव आज से

बालोतरा. शहर में समदड़ी रोड स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर का 15वां पाटोत्सव रविवार व सोमवार को संत राघवदास, समदड़ी बगेची गादीपति नरसिंगदास व रामेश्वरदास के सान्निध्य में होगा। सचिव प्रेम टांक ने बताया कि माली समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर को आकर्षक दूधिया रोशनी से सजाया गया है। नरपत कच्छवाह ने बताया कि रविवार को भजन संध्या में गायक प्रकाश माली, श्याम पालीवाल, हर्ष माली, जबराराम माली, छगन माली, राजेश माली, अशोक प्रजापत, नरेश माली, राणाराम गहलोत, मदन माली समेत कई गायक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या के दौरान चढ़ावे की बोलियां बोली जाएगी। सोमवार सुबह अभिषेक मुहूर्त में मन्दिर शिखर पर ध्वजारोहण , सुबह 9 बजे हवन एवं दोपहर 12 बजे सामाजिक सम्मेलन होगा।