6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संत हमें देते सही मार्ग पर चलने की सीख

राजाराम आश्रम पारलू की वर्षगांठ मनाई
2 min read
Google source verification
संत हमें देते सही मार्ग पर चलने की सीख

संत हमें देते सही मार्ग पर चलने की सीख

-
बालोतरा. संत समाज के दर्पण होते हैं। जो हमें सही मार्ग पर चलने की सीख देते हैं। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाएं। वहीं, शिक्षा से ही जीवन का सर्वांगीण विकास संभव है। अभिभावक बालकों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दें, जिससे की वे योग्य नागरिक बनकर देश व समाज की सेवा करें। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने शनिवार को पारलू के राजाराम आश्रम के वार्षिक कार्यक्रम में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों से आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है। इस पर इन आयोजनों में अधिकाधिक भाग लें। कनाना महंत परशुरामगिरी ने कहा कि धर्म के बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। धर्म हमें सही मार्ग पर चलने की सीख देता है। मनुष्य जीवन दुर्लभ है। इसके महत्व को समझते हुए सेवा व परोपकार के कार्य करें। उमरलाई महंत रामानंद सरस्वती, कल्याणपुर प्रधान हरीसिंह उमरलाई, विकास अधिकारी सांवलराम चौधरी ने कहा कि बालकों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दें। स्वयं व समाज के विकास के लिए सामाजिक कुरीतियों को त्यागें। राजाराम आश्रम पारलू अध्यक्ष नरसिंगराम काला ने आश्रम स्थापना व इसके कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर ट्रस्टी प्रागाराम चौधरी, आंजणा समाज इंचलकरणजी अध्यक्ष लक्ष्मणराम चौधरी, ग्राम सेवा सहकारी समिति पारलू अध्यक्ष मगनाराम चौधरी, सरपंच पारलू मंजूदेवी, सरपंच जेठतंरी मंजूदेवी, स्कूल शिक्षा परिवार जिलाध्यक्ष हनुमानराम चौधरी, नगाराम, उकाराम, वीरमाराम, जवाहाराम चौधरी आदि मौजूद थे।

इधर,कन्या सुरक्षा सर्किल का शिलान्यास

बालोतरा. शहर में खेड़ रोड पर रविवार को आचार्यश्री महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्किल का राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने शिलान्यास किया। तेरापंथ महिला मंडल सहमंत्री उर्मिला सालेचा ने बताया कि तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा की ओर से बनने वाले सर्किल का जैन संस्कार विधि से संस्कारक जवेरीलाल सालेचा, सहसंस्कारक पवन मंडोत के मंत्रोच्चार पर राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी, सभापति रतनलाल खत्री, नेता प्रतिपक्ष मदन चौपड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयुक्त आशुतोष आचार्य, नरेश ढेलडिय़ा, कांतिलाल हुंडिया, तेरापंथ सभा अध्यक्ष शांतिलाल डागा, अरविंद भंडारी उपस्थित थे। महिला मंडल संरक्षक कमला देवी ने आभार ज्ञापित किया।