Education Department Rajasthan: दिलीप दवे बाड़मेर. सरकार ने पिछले शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रदेश के 1151 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सीधे उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत कर प्रदेश को तोहफा दिया लेकिन इन विद्यालयों में विषय स्वीकृति में एक साल लग गया। नए सत्र 2023-24 में कला संकाय की स्वीकृति तो मिल गई लेकिन बच्चों को पढ़ाने के लिए व्याख्याताओं के पदों की वित्तीय स्वीकृति नहीं दी है। ऐसे में बड़ी कक्षाओं को पढ़ाएगा कौन, यह चिंता विद्यार्थियों व अभिभावकों को है।