ये रहेगी विषयवस्तु- निबंध, आशुभाषण व क्विज प्रतियोगिता के लिए इतिहास, भाषा संस्कृति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं गणित, भूगोल, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा,राजनीतिक व समसामयिकी आधारित प्रश्नों की सौ नम्बर की परीक्षा होगी। वहीं,एकल गीत में देशभक्ति गीत, राजस्थानी गीत, भजन व प्रेरणादायी गीत आधारित प्रतियोगिता होगी। चित्रकला की विषयवस्तु का चयन पर्यावरण, मेले, महिला सशक्तिकरण, जनसंख्या, लोककला सहित अन्य पर आधारित होगा। इसका शीर्षक पर्यवेक्षक, संयोजक व जिला शिक्षा अधिकारी तय करेंगे।