बाड़मेर. शहर में सोमवार की सुबह प्रशासन पूरे लवाजामे के साथ सिणधरी सर्कल पहुंचा। सिणधरी रोड के नाले पर काबिज स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने शुरू किए। अचानक हुई कार्रवाई से हडक़ंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। नगर परिषद की टीमों ने क्रेन, जेसीबी, लोडर और मशीनों के साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नाले पर लम्बे समय से अतिक्रमण करके बैठे लोगों के केबिन और कब्जे हटाने शुरू किया। टीमें अतिक्रमण हटाने में पूरे दिन जुटी रही। इस बीच कई लोगों ने स्वैच्छा से अतिक्रमण हटाए।