बाड़मेर. शिक्षा विभाग में ब्लॉक और ग्राम पंचायतों की तादाद कम होने का दंश ग्रामीण विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने हर ब्लॉक मुख्यालय पर महात्मागांधी स्कू ल खोले हैं, लेकिन प्रदेश में ४८ ब्लॉक पर ये विद्यालय नहीं है, क्योंकि शिक्षा विभाग ने इनको अभी तक ब्लॉक मुख्यालय नहीं बनाया है। बाड़मेर जिले में चार ब्लॉक इसके कारण अंग्रेजी शिक्षा से वंचित है।