8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर
वनवासकाल में राम ने किया पूरे देश को संगठित
Play video

वनवासकाल में राम ने किया पूरे देश को संगठित

पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 14 Jan 2024, 8:44 PM IST

रामसर के आदर्श विद्या मंदिर परिसर में रविवार को पूर्व छात्र सम्मेलन हुआ। इस दौरान मुख्य वक्ता प्रवीण कुमार शारदा ने कहा कि राम ने वनवास नहीं काटा बल्कि उन्होंने पूरे देश को संगठित किया। गुरुकुल से जुड़े हनुमान, जामवत ने भी रामकाज में सहयोग किया। युवा समाज के हर क्षेत्र से जुड़े रहे। श्रेष्ठ वातावरण बनाए। उनके विद्या मन्दिर ऊर्जा ,संस्कार का केन्द्र होना चाहिए।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8rge4u

इस दौरान पूर्व छात्र पियूष जैन ने संस्कार ग्रहण करने, मोहन लाल ने गुरुजनों से कार्यक्रम की व्यवस्था प्रबंध सीखने, सवाई सिंह ने एक लक्ष्य लेकर उसे पूर्ण करने,ईश्वर सिंह राज पुरोहित ने अपने खट्टे मीठे अनुभव रखे। विद्यालय के संस्थापक हब सिंह भाटी ने 5 भैया से विद्यालय शुरू करने का अनुभव सुनाए।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8rge4r

आदर्श शिक्षण समिति के सह सचिव ने कैलाश शर्मा ने पूर्व छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बन आगे बढ़ने की बात कही। इस दौरान हरदान सियाग, तिलोक, स्वरुपचंद, समुंद्र सिंह सहित अन्य राजकीय सेवा में कार्यरत पूर्व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर सम्मेलन के संयोजक शिव गिरी ने आभार व्यक्त किए और नरेश सोनी मंच संचालन किया।- रिपोर्ट बाबूसिंह भाटी