8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर
यहां हर घर तक नल तो पहुंच गए पर पानी नहीं
Play video

यहां हर घर तक नल तो पहुंच गए पर पानी नहीं

गर्मी में पानी के लिए तरस गए ग्रामीण
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 28 Apr 2023, 12:44 AM IST

 

सिवाना. बाड़मेर जिले के सिवाना क्षेत्र करीब दो हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत मवड़ी गांव के घर नल से तो जुड़े हुए हैं, लेकिन यहां घर-घर जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है। आलम यह है कि एकमात्र जीएलआर में जलापूर्ति होने पर ग्रामीण इसी से पानी भरते हैं।राजस्थान पत्रिका संवाददाता ने कस्बे का जायजा लिया तो यह िस्थति सामने आई।

कस्बे के लोगों ने बताया कि यहां कई-कई दिनों तक जलापूर्ति नहीं होने पर ग्रामीणों को रोज परेशानी होती है। वे महंगा पानी खरीद कर ये जरूरतें पूरी करते हैं। गर्मी के दिनों में पानी भरने के इंतजार में खड़ी महिलाओं को सर्वाधिक परेशानी होती है। कई वर्षों से यही िस्थति होने से ग्रामीण राहत के लिए तरस गए हैं। परेशान ग्रामीण कई बार प्रशासन और जलदाय विभाग के अधिकारियों से मौखिक व लिखित में समस्या बता कर समाधान के समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन कहीं कोई समाधान नहीं होने से गर्मी के दिनों में इनकी दिक्कतें अधिक बढ़ गई हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8khb5u

—

गांव के सभी घर नल से जुड़े हुए हैं, लेकिन जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है।जीएलआर में पानी की सप्लाई नहीं होने पर 600 रुपए प्रति टंकी चुका कर जरूरतें पूरी करतेे हैं।

-सुजानसिंह।
—

गांव में कई वर्षों से पेयजल की समस्या है। पूरे वर्ष पानी के लिए परेशानी उठाते हैं। पूर्व में जीएलआर के पास एक ट्यूबवेल की खुदाई थी। उसमें खारा पानी होने के कारण पास में बने कुएं के कम खारे पानी का उपयोग करते हैं।
-नरेंद्रकंवर, सरपंच मवड़ी।