8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिव मंदिरों में नहीं रौनक, सावन बीत रहा सूखा

-सावन सोमवार पर भक्तों ने की शिव की आराधना-कोरोना के कारण मंदिरों में नहीं लग रहे मेले
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 20 Jul 2020, 9:28 PM IST

शिव मंदिरों में नहीं रौनक, सावन बीत रहा सूखा

शिव मंदिरों में नहीं रौनक, सावन बीत रहा सूखा

बाड़मेर. कोरोना महामारी के कारण सावन महीने का उत्साह और उल्लास कहीं नजर नहीं आता है। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में लोग पहुंचे लेकिन बहुत ही कम। जहां बाड़मेर शहर के मंदिरों में मेले भरते थे, वहां इक्का-दुक्का भक्तों की ही आवाजाही रही। मास्क लगाकर पहुंचे भक्तों ने शिव से कोरोना महामारी को समाप्त करने की आराधना की। शहर के प्रमुख मंदिरों जसदेर धाम, शिव मुंडी, सफेद आकड़ा व सफलेश्वर महादेव मंदिर आदि में श्रावण महीने के सोमवार को भक्तों का तांता लगा रहता था। लेकिन इस बार का सोमवार को भी मंदिर सूने-सूने ही नजर आते हैं। तीसरे सोमवार को भी शहर के मंदिरों में बहुत ही कम भक्तों की आवक रही। लोग यहां पर नियमों की पालना करते दिखे।
सावन में बरसात का लम्बा हो गया इंतजार
सावन महीना आधा बीत चुका है लेकिन अब तक बरसात का इंतजार है। लोगों का कहना है कि सावन की झड़ी अब तक नहीं लगी है। जबकि सावन महीने से पहले तीन-चार बार अच्छी बरसात हुई। जबकि अब तो सावन के सोमवार भी सूखे ही जा रहे हैं। हरियाली अमावस्या पर दान-पुण्यसोमवती व हरियाली अमावस्या पर सोमवार को लोगों ने श्रद्धापूर्वक दान-पुण्य किया। श्रद्धालुओं ने गोशालों में गायों को हरा चारा खिलाया। वहीं जरूरतमंदों की मदद की।