सिणधरी. बाड़मेेर जिले के किसानों राज्य सरकार की ओर से ब्याज मुक्त दिए जाने वाले अल्पकालीन ऋण वितरण करने की कवायद अब तेज होने लगी हैं। बाड़मेर जिले में दी बाड़मेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक द्वारा सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को दिए जाने वाले अल्पकालीन ऋण वितरण को लेकर बैंक प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो कुछ ही दिनों में कागजी कार्रवाई पूर्ण होने के बाद सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को वितरण किया जाएगा।