7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्ते हुए तार-तार, बेटों ने पिता को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के बांडा बेरा बामणोर की घटना, रात को जब गहरी नींद में सो रहा था पिता तब दोनों भाईयों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम

2 min read
Google source verification
Murder news barmer

Murder news barmer

धोरीमन्ना/बाड़मेर
धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के बांडा बेरा बामणोर गांव में मामूली बात के विवाद को लेकर रिश्तों का कत्ल हो गया। दो भाइयों ने ही मिलकर अपने पिता को लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार मृतक मुसे खान व उनके दो बेटों के बीच घरेलू लेन-देन को लेकर परिवार में चर्चा हो रही थी, पिता ने दोनों बेटों को कमाई करने के लिए कहा और घर परिवार का खर्चा चलाने के लिए पैसे मांगे तो दोनों भाई आग बबूला हो गए और सोने से पहले दोनों ने अपने पिता को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

सोमवार की रात को मुसे खान अपने घर के बाहर हमेशा की तरह रात को सो रहा था, इसी दौरान रात को करीब 3 बजे बड़ा बेटा मुकीन खान अपने घर से पिता के घर आता है और छोटे भाई आमिर खान को जगा कर हाथों में लाठियां लेकर नींद में सो रहे पिता पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसानी शुरू कर देते हैं। इसी दौरान पिता की मौत हो जाती है और दोनों भाई अपने बिस्तर पर जाकर सो जाते हैं सुबह जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो जैसे ही लोग एकत्रित होने लगे दोनों आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गए।


घटना की सूचना के बाद थानाधिकारी हरचंदराम देवासी मौके पर पहुंचे। इस दौरान घर के बाहर दरवाजे पर मूसे खान का शव खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने मौके से हत्या के साक्ष्य जुटाते हुए परिवार से पूछताछ की तो दोनों भाइयों का नाम सामने आया पुलिस ने आसपास तलाशी लेकर दोनों भाई मुकीन खान उम्र 21 अमीर खान उम्र 20 को दस्तयाब कर पूछताछ की तो दोनों ने अपने पिता की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया।
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस


हैदर पुत्र ईसा खा जाति मुसलमान निवासी बांडा बेरा पुलिस थाना धोरीमन्ना ने थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका भाई मूसा खान पुत्र हिस्सा खान निवासी बांडा बेरा सोमवार रात को उसके घर आया और परिवार में अनबन होने व लड़ाई झगड़ा करने की बात कही और परिवार के सदस्यों को समझाने के लिए कहा तब उसने उसकी पत्नी ने ईशा खान को सूर्योदय होने पर रिश्तेदारों को बुलाकर समझाने का कहकर उसके घर भेज दिया और मूसा खान अपने घर चला गया घर जाकर अपने घर के आगे चारपाई पर सो गया रात को करीब 3 बजे उसका बेटा मुकीम व अमीर ने एक राय होकर लाठियां लेकर नींद में सो रहे उसके भाई मूसा के ऊपर प्राणघातक हमला कर सिर व बदन पर लाठियों से वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग