6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कचरा पाइंट पर आग, 5 दमकलों ने पाया काबू

आग की लपटें बढ़ती गई। इस दौरान आसपास के घरों में हड़कम्प मच गया    
2 min read
Google source verification
Fire at waste points, controlled by 5 firefighters

Fire at waste points, controlled by 5 firefighters

आग की लपटें बढ़ती गई। इस दौरान आसपास के घरों में हड़कम्प मच गया

बाड़मेर. निकटवर्ती गेंहू गांव स्थित कचरा पाइंट पर शुक्रवार सुबह आग लग गई। तेज हवा के कारण आग की लपटें बढ़ती गई। इस दौरान आसपास के घरों में हड़कम्प मच गया। आग की सूचना पर नगर परिषद के फायर स्टेशन की 5 दमकलों ने लगभग 3 घंटे तक प्रयास कर आग पर काबू पाया।

फायर स्टेशन प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तेज हवा के कारण आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हुई। फायरमैन रमेश कुमार, डूंगराराम, मोहनलाल, ओमप्रकाश ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस दौरान कुछ छात्रों ने भी फायर फायरमैन की मदद की।

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

कचरा पाइंट पर आग से निकलने वाले धुएं के कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका स्थायी समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने नगर परिषद के प्रति आक्रोश जताया।

और इधर...

चलती बोलेरो में आग, लोगों ने पाया काबू

बाड़मेर. शहर के नेहरू नगर ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर चलती बोलेरो गाड़ी में आग लग गई। आग लगने के दौरान चालक तुरंत गाड़ी को रोककर नीचे उतर गया। इस दौरान पुलिस कर्मी व राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। ओवरब्रिज पर भीड़ जमा रही।

पंचायत सहायकों का धरना जारी, चार दिन पूरे

4 सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना

बाड़मेर. राजस्थान पंचायत सहायक संघ व वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ का 4 सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। संघ जिलाध्यक्ष हुकमाराम जाखड़ ने बताया कि पंचायत सहायकों के स्थायीकरण व वंचित विद्यार्थी मित्रों के रोजगार की मांग को लेकर धरना मांगे नहीं माने जाने तक जारी रहेगा।

इस मौके पर हनुमानराम सारण, माना राम जाखड़, कमलेश सारण, राजूराम जांगिड़, उत्तमदान चारण, भोमसिंह, महिपालसिंह, भूपेश जोशी, सवाईराम, मेहराज, छैलसिंह, रमेश भंवाल, लेखराज भांभू, जुगताराम आदि मौजूद रहे।