8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

25 बीघा खेत में आग, ग्रामीणों ने बचाई 3 ढाणियां

घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन यहां तक सड़क नहीं होने के कारण रेत में फंसने से वाहन मौके तक नहीं पहुंच पाए। तब तक आग पास तीन ढाणियों के निकट तक पहुंच गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 18 Mar 2024, 10:18 PM IST

25 बीघा खेत में आग, ग्रामीणों ने बचाई 3 ढाणियां

25 बीघा खेत में आग, ग्रामीणों ने बचाई 3 ढाणियां

सिणधरी ग्राम पंचायत सड़ा झुंड में सोमवार को एक खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में आग 25 बीघा खेत में फैल गई। इसके चलते अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस बीच फायरब्रिगेड को भी सूचना भेज दी गई।

घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन यहां तक सड़क नहीं होने के कारण रेत में फंसने से वाहन मौके तक नहीं पहुंच पाए। तब तक आग पास ही िस्थत तीन ढाणियों के निकट तक पहुंच गई। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने खुदाई मशीनों व ट्रैक्टर की सहायता से बीच में से घास-फूस को हटा दिया। इसके कारण आग फैल सकी और ढाणियां बच गई।

आग को फैलने से रोेक दिया

गांव के सवजीराम देवासी, महिंगाराम तथा विरधाराम के खेत में घास-फूस में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते यह करीब 25 बीघा में फैल गई। इसकी सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आग इस दौरान तीनों भाइयों की ढाणियाें के निकट पहुंच गई। लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मशीनों की सहायता से खेतों से झाड़ हटा कर आग को फैलने से रोेक दिया।