20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे के किनारे झाडिय़ों में भीषण आग, ढाई किमी तक फैली

आग कुछ ही देरी में पूरे क्षेत्र में फैल गई। करीब दो-ढाई किमी में आग का दायरा बढ़ गया। सूचना पर नगर परिषद सहित कंपनियों की कुछ छह दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू के प्रयास शुरू किए। लेकिन आग काफी विकराल हो जाने के कारण बुझाने में काफी दिक्कतें आई।
less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर शहर के उत्तरलाई के निकट जिप्सम हाल्ट के पास वन विभाग की भूमि पर झाडिय़ों में आग

बाड़मेर शहर के उत्तरलाई के निकट जिप्सम हाल्ट के पास वन विभाग की भूमि पर झाडिय़ों में आग

बाड़मेर शहर के उत्तरलाई के निकट जिप्सम हाल्ट के पास वन विभाग की भूमि पर मंगलवार शाम को झाडिय़ों में आग लग गई। आग कुछ ही देरी में पूरे क्षेत्र में फैल गई। करीब दो-ढाई किमी में आग का दायरा बढ़ गया। सूचना पर नगर परिषद सहित कंपनियों की कुछ छह दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू के प्रयास शुरू किए। लेकिन आग काफी विकराल हो जाने के कारण बुझाने में काफी दिक्कतें आई। तेज हवा और घास सूखी होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली और काबू करने में परेशानी हुई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एयरफोर्स के पास शाम करीब 4 बजे अचानक झाडिय़ों में आग की लपटें उठती दिखी। आग हाईवे के दोनों तरफ फैल गई। इसके बाद आग झाडिय़ों में आगे फैलती गई। जवान खुद यहां पर आग बुझाने में जुट गए।

झाडिय़ों में लगी आग पर एयरफोर्स ने काबू कर लिया

दमकलों से पानी लगातार डाला गया। लेकिन आग बेकाबू होती दिखी। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद हाइवे के एक तरफ की झाडिय़ों में लगी आग पर एयरफोर्स ने काबू कर लिया गया। लेकिन दूसरी तरफ की आग पर काबू के प्रयास में दमकलें जुटी।