8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुविधा निशुल्क फिर भी पार्किंग स्थल सूने, सड़कों पर लग रही वाहनों की कतारें

-बाड़मेर के बाजारों में सभी मल्टी स्टोरीज कॉम्पलेक्स की अंडरग्राउंड पार्किंग में निशुल्क सुविधा-दुकानों के बाहर वाहनों की कतारों से व्यापारी की बढ़ी परेशानी-फेस्टिवल सीजन में बढ़ती जा रही है बाजार में वाहनों की संख्या-खाली पड़े हैं अंडरग्राउंड पार्किंग सुविधा स्थल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 27 Oct 2020, 9:00 PM IST

सुविधा निशुल्क फिर भी पार्किंग स्थल सूने, सड़कों पर लग रही वाहनों की कतारें

सुविधा निशुल्क फिर भी पार्किंग स्थल सूने, सड़कों पर लग रही वाहनों की कतारें

बाड़मेर. यह सुनकर आश्चर्य जरूर हो सकता है कि पार्किंग के लिए निशुल्क सुविधा मिल रही है, फिर भी यहां पर वाहन पार्क नहीं हो रहे हैं। जबकि कई शहरों में हालात ऐसे होते जा रहे हैं कि वाहनों की पार्किंग के लिए लाइनें लगी रहती है और शुल्क भी ज्यादा वसूल किया जाता है। लेकिन बाड़मेर शहर में ठीक इसका उल्टा है, यहां निशुल्क सुविधा होने पर भी वाहन सड़कों पर खड़े किए जा रहे हैं और पार्किंग स्थल खाली पड़े हैं।
बाड़मेर शहर के स्टेशन रोड बाजार में प्रवेश करते ही यहां पर तीन-चार मल्टी स्टोरीज कॉम्पलेक्स है। सभी कॉम्पलेक्स के अंडरग्राउंड में वाहनों की पार्किंग के लिए खड़े करने की जगह बनाई हुई है। खास बात यह है कि यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। लेकिन लोग फिर भी यहां पर वाहन खड़े नहीं करते हुए दुकानों के सामने या फिर मल्टी कॉम्पलेक्स के ठीक सामने पार्क कर रहे हैं। इससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है।
नगर परिषद का पालिका बाजार
बाड़मेर के स्टेशन रोड बाजार के प्रवेश पर बने पालिका बाजार में अंडरग्राउंड पार्किंग है। यहां पर वाहनों को पार्क करने पर कोई शुल्क नहीं है। पूर्व में यहां पर ठेका दिया हुआ था, उस वक्त भी वाहन मालिक से कोई पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाता था। अब भी कोई शुल्क नहीं है। ठीक इसी तरह इसी लेन में दो और मल्टी स्टोरीज कॉम्पलेक्स है। दोनों के अंडरग्राउंड पार्किंग की सुविधा है। यहां पर पार्किंग का कोई शुल्क नहीं है। फिर भी अंडरग्राउंड पार्किंग खाली पड़ी है और बाहर सड़कों पर वाहनों की कतारें लगती है।
लोगों को निकलने को नहीं मिलती जगह
वाहनों को सड़क पर पार्क करने से आमजन को दुकानों तक आने-जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार तो ऐसी स्थिति होती है कि वाहनों के कारण दुकान तक पहुंचने का रास्ता ही नहीं बचता है। वाहनों के बीच से होकर आने-जाने में लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
पूरे दिन लगता है जाम
वाहनों की पार्किंग से सड़कों पर जाम लगता है। दुपहिया और चार पहिया वाहन सड़कों पर निर्धारित स्थान से बाहर तक खड़े रहते हैं। फेस्टिव सीजन के चलते वाहनों की संख्या और बढ़ती जा रही है। वाहन एक-दूसरे के पीछे खड़े करने से निकालने में भारी दिक्कत होती है। लेकिन लोग पार्किंग में फिर भी खड़े नहीं करते हैं।
पुलिस कार्रवाई का नहीं है भय
बाड़मेर की यातायात पुलिस के पास लंबे समय से क्रेन नहीं है। इसके कारण निर्धारित सीमा के बाहर खड़े वाहनों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में लोग मनमर्जी से वाहन खड़े कर रहे हैं। इसके चलते दुकानदरों का व्यापार भी प्रभावित होता है।
पार्किंग स्थल में खड़े हो वाहन तो यह होगा फायदा
-खाली पड़े पार्किंग स्थलों का होगा उपयोग
-बाजार में आमजन की आवाजाही होगी आसान
-वाहनों के कारण बार-बार लगने वाले जाम से मुक्ति