8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को वितरित की नि:शुल्क स्टेशनरी एवं सामग्री

बच्चों को यह शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने का उद्देश्य उनकी शिक्षा निरन्तर बनाए रखना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Oct 2021, 11:00 PM IST

बच्चों को वितरित की नि:शुल्क स्टेशनरी एवं सामग्री

बच्चों को वितरित की नि:शुल्क स्टेशनरी एवं सामग्री

बाड़मेर. लायंस क्लब बाड़मेर ने नरेंद्र जिंदल तथा पुखराज राठी के सहयोग से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगियों की दड़ी एवं वात्सलय केंद्र बाड़मेर के बच्चों को स्कूल बैग, स्टेशनरी, गिफ्ट, पानी के कैंपर एवं बैठने के लिए दरिया भेंट की।

क्लब अध्यक्ष मुकेश जैन बताया कि बच्चों को यह शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने का उद्देश्य उनकी शिक्षा निरन्तर बनाए रखना है। क्लब आगे भी इन बच्चों को ऐसे ही सहायता पहुंचाता रहेगा ताकि ये बच्चे अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके।संस्था प्रधान ने आभार जताया।

इसी क्रम में संस्था प्रधान ने बताया कि लायंस क्लब बाड़मेर द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले ज़रूरतमन्द बच्चों को जो स्टेशनरी सामान वितरित किया जा रहा है। यह बहुत ही सराहनीय पहल है।

साध्वी सत्यसिद्धा ने कहा कि संस्था इसी तरह से इन बच्चों की सहायता करती रहे। मीडिया पर्सन ललित छाजेड़ ने बताया कि किशनलाल वडेरा, सुनीता पारख, शेखर जैन, सौरभ जैन, मनोज आचार्य उपस्थित थे।