8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर-चौहटन-बाखासर से नाडाबेड़ तक… गूंजा जय हिन्द

बाड़मेर से रवाना होकर जैसे ही चौहटन में पहुंचे नगर वासियों ने भारत माता की जय कारों से पूरे नगर को गूंजायमान कर दिया बाइक रैली के साथ यात्रा विरात्रा पब्लिक स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय चौहटन के विद्यार्थी भी पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 10 Dec 2023, 4:00 PM IST

बाड़मेर-चौहटन-बाखासर से नाडाबेड़ तक... गूंजा जय हिन्द

बाड़मेर. ऊंटों पर निकाली गई यात्रा।

गडरारोड़ (बाड़मेर).
बाड़मेर से रवाना होकर जैसे ही चौहटन में पहुंचे नगर वासियों ने भारत माता की जय कारों से पूरे नगर को गूंजायमान कर दिया बाइक रैली के साथ यात्रा विरात्रा पब्लिक स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय चौहटन के विद्यार्थी भी पहुंचे।
जहां पर एनसीसी कैडेट्स ने सेल्यूट के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने भारत माता की जयकारों से जवानों का हौसला बढ़ाया। यहां विद्यालय में ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा ने एनसीसी कैडेट्स एवं छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि हर देश का नागरिक एक सैनिक के रूप में हर वक्त मां भारती की चिंता करें । हर जवान मन में एक संकल्प लेकर अग्निवीर के रूप में तैयार हों। देश की दशा और दिशा नए भारत की ओर जा रही है । आज एक नया भारत उठ खड़ा हुआ है जो दुश्मन देश को घर में घुसकर मारने की हिम्मत करता है। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई में सर्वश्रेष्ठ देने के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण का पाठ भी पढ़ाया । इस अवसर पर विरात्रा ट्रस्ट के सचिव भेरसिंह विरात्रा, शिक्षण संस्थान के सचिव मोहनसिंह सोढ़ा, प्रधानाचार्य मुकेश सोनी रघुवीर सिंह तामलोर, महेंद्र सिंह राठौड़,प्रवीण पारीक, दुर्गाशंकर श्यामसिंह वाघेला अजय कुमार सेन कानाराम विरट गोपीनाथ नायर सहित स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे। संचालन दिनेश विश्नोई ने किया।