
पचपदरा पुलिस की गिरफ्त में फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले।
फजी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
सरकारी अस्तपाल के चिकित्सक की सील का हो रहा था दुरुपयोग
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बालोतरा/पचपदरा. पचपदरा पुलिस ने रिफाइनरी क्षेत्र में फर्जी व कूट रचित तरीके से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह चारण ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पचपदरा के चिकित्सा अधिकारी डॉ.खुशवन्त खत्री ने 21 नवम्बर को पुलिस थाना में रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि पचपदरा व रिफाइनरी क्षेत्र में विभिन्न मेडिकल दुकानदार, लेब संचालक फर्जी स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र तैयार कर श्रमिकों को उपलब्ध करवा रहे हैं। धोखाधड़ी कर इनसे रुपए वसूल रहे हैं। फर्जी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र तैयार करने के इस काम में वे राजकीय चिकित्सालय की सील का धडल्ले से उपयोग कर रहे है। सरकारी चिकित्सालय के राजपत्रित अधिकारी की सील का दुरुपयोग कर रहे है।
पुलिस ने मामला दजज़् कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक ओमप्रकाश, हैड कांनिस्टेबल मुकेश, दौलाराम, कांनिस्टेबल परसुराम, सुरेन्द्र राजूराम वांछित मुलजिमानों की खोज बीन शुरू की। इस मामले में श्रवण पुत्र बीजाराम जाट निवासी माडपुरा बरवाला, हाल बालाजी मेडिकल मदीना होटल पचपदरा, दुगारज़म पुत्र चुनाराम जाट निवासी बायतु चिमनजी बाडमेर हाल शेखावाटी मेडिकल मदीना होटल पचपदरा को दस्तयाब किया। पूछताछ में इन्होंने फजीज़् स्वास्थ्य प्रमाणपत्र तैयार करना स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया। वहीं इनके कब्जे से कूट रचित फजीज़् स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र ,चिकित्सा अधिकारियों की रबड़ स्टाम्प सीलों को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Published on:
23 Nov 2022 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
