6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शिक्षक गिरफ्तार

- रीट 2021 परीक्षा में बड़े स्तर पर पेपर लीक करने व फर्जी अभ्यर्थियों को परीक्षा में बिठाने की थी योजना, छह शिक्षक व एक कांस्टेबल गैंग में शामिल

2 min read
Google source verification
Barmer police news

Barmer police news

बाड़मेर
रीट-2021 से पहले बाड़मेर पुलिस ने शुक्रवार देररात प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने की गैंग का पर्दाफाश कर दो शिक्षकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह गैंग रीट-2021 प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक करने व फर्जी अभ्यर्थियों को परीक्षा में बिठाने की बड़ी योजना थी। आरोपियों के पास रीट अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी मिले है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि रीट-2021 में फर्जीवाड़े रोकने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। बालोतरा पुलिस को विशेष सूचना मिली कि अंतरराज्यीय नकल गैंग के दो सदस्यों की ओर से रीट परीक्षा 2021 का पेपर उपलब्ध करवाने व डमी अभ्यर्थी बिठाने की योजना बना रहे है। पुख्ता सूचना होने पर पुलिस की टीम ने मेगा हाईवे पर स्थित कृष्णा सिटी में दबिश देकर दो जनों को दस्तयाब किया।


पुलिस ने आरोपी शिक्षक रमेशकुमार पुत्र बुधाराम निवासी कुड़ी हॉल कृष्णा सिटी मेगा हाईवे बालोतरा व सुरेश कुमार पुत्र चुतराराम निवासी धनोरिया शेराणियों की ढ़ाणी सिवाड़ा, चितलवाना को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से रीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के फर्जीवाड़े संबंधित दस्तावेज, मोबाईल, 9 लाख 50 हजार रुपए नकद व एक बिना नम्बरी स्कॉर्पियों को बरामद किया। पुलिस ने दोनों के मोबाईल बरामद किए है। जिसमें वाट्सएप चेट भी बरामद हुई है। हालांकि रमेश का फोन फॉमेर्ट किया हुआ है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। गिरोह में शामिल कांस्टेबल शुक्रवार दोपहर से गायब है।


12 लाख में पेपर, 3 लाख में डमी अभ्यर्थी
पुलिस ने बताया कि गिरोह में शामिल सदस्य पेपर एक्सपर्ट से हल करवाकर अभ्यर्थियों को दो-तीन घण्टें परीक्षा से पूर्व उपलब्ध करवाते थे। पेपर उपलब्ध करवाने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से 12 लाख रुपए लेते थे। साथ ही किसी अभ्यर्थी जगह दूसरा डमी अभ्यर्थी को भेजने के लिए तीन लाख रुपए अतिरिक्त लेते है।


छह शिक्षक व एक कांस्टेबल शामिल
पुलिस ने बताया कि गिरोह में 20 जने शामिल है। आरोपी रमेश व सुरेश के अलावा आरोपी रमेश कुमार ढाका निवासी पूर सांचौर, शिक्षिका सीमा पुत्री वैदप्रकाश, कांस्टेबल धमेन्द्र पुत्र माधाराम निवासी लालजी की डूंगरी, शिक्षिका छम्मी पत्नी गणपतराम निवासी लालजी की डूंगरी, राजूराम पुत्र चुतराराम निवासी धनेरिया शेराणियों की ढ़ाणी चितलवाना सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल है।


यह रिकॉर्ड बरामद
पुलिस ने उनके कब्जे से 4 एटीएम, 5 चैक बुक, 10 खाता पासबुक, 3 वाहनों की आरसी, 8 खाली चैक, 1 राज्य पथ परिवहन निगम का कूटरचित विशेष योग्यजन कार्ड, 02 मोबाईल उपकरण बरामद हुए।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग