8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेल की आस में खुद रहे कुओं में गैस: 5932.9 मिलियन घनमीटर बाड़मेर में गैस का भण्डार

क्रूड ऑयल का घटता उत्पादन और नई खोज सामने नहीं आने से जहां फिक्र बढ़ी हुई है वहीं प्राकृतिक गैस का उत्पादन बाड़मेर और जैसलमेर जिले में बढऩे लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 17 Jul 2023, 8:42 PM IST

तेल की आस में खुद रहे कुओं में गैस: 5932.9 मिलियन घनमीटर बाड़मेर में गैस का भण्डार

तेल की आस में खुद रहे कुओं में गैस: 5932.9 मिलियन घनमीटर बाड़मेर में गैस का भण्डार

रतन दवे@ बाड़मेर . क्रूड ऑयल का घटता उत्पादन और नई खोज सामने नहीं आने से जहां फिक्र बढ़ी हुई है वहीं प्राकृतिक गैस का उत्पादन बाड़मेर और जैसलमेर जिले में बढऩे लगा है। राज्य का प्राकृतिक गैस का उत्पादन 41 से 47 लाख क्युबिक मीटर है। बाड़मेर प्रतिदिन 31-35 लाख घनमीटर गैस उत्पादित कर रहा है और शेष जैसलमेर से है। नए 11 ब्लॉक में हो रहे अन्वेषण में भी गैस के भण्डार मिलने के संकेत है। जैसलमेर के घोटारू,खारापार और चिन्नेवाला में खोदे गए कुओं में गैस मिली है। बाड़मेर-सांचौर बेसिन के 63 कुुएं खोदे गए है और इनमें गैस की संभावनाएं बढ़ रही है।

बाड़मेर सांचौर बेसिन-नगर गांव में रागेश्वरी गैस टर्मिनल है।। यहां पर प्रतिदिन 31-35 लाख घनमीटर/प्रतिदिन गैस का उत्पादन हो रहा है। यहां 5932.9 मिलियन घनमीटर गैस का सिद्ध भण्डार है। यह भण्डार आगामी अन्वेषण में बढ़ सकता है। प्राकृतिक गैस के मामले में इसी भण्डार के बूते गुजरात को टक्कर देने की स्थिति है। यहां केयर्न वेदांता कंपनी काम रह रही है। जानकारी अनुसार गुड़ामालानी क्षेत्र में बीते पांच वर्ष में 69 नए गैस कुएं खोदे गए हैै।

राज्य में यों बढ़ा गैस उत्पादन(लाख क्युबिक मीटर)
2009-10- 5.87
2010-11-9.0
2011-12-9.5
2012-13-10.5
2014-15-18
2015-16-20-21
2016-17-23.25
2017-18-22-23
2018-19-29.32
2019-20-32-33
2021-21-38-40
2022-23-41-47

जैसलमेर में यहां गैस के भण्डार
1. शाहगढ़(जैसलमेर)-
कुएं-159
उत्पादन- 6.4-6.8 लाखघनमीटर/प्रतिदिन
सिद्ध भण्डार-2383.1 मिलियन घनमीटर
क्षेत्र- 2312.92 वर्गकिमी
कंपनी -फोकस इंडिया
2. तनोट-डांडेवाला-बागीटिब्बा (जैसलमेर)
कुएं-16
उत्पादन- 5.6 लाखघनमीटर/प्रतिदिन
सिद्ध भण्डार-3147 मिलियन घनमीटर
क्षेत्र- 250 वर्गकिमी
कंपनी -ऑयल इंडिया
4. मनेहरा टिब्बा़(जैसलमेर)-
कुएं-10
उत्पादन- 0.50 लाखघनमीटर/प्रतिदिन
सिद्ध भण्डार-2383.1 मिलियन घनमीटर
क्षेत्र- 24 वर्गकिमी
कंपनी -ओएनजीसीएल
(हाइड्यु प्वाइंट की वजह से बंद, इसे कम करने लिए गमनेवाला में डी हाइड्रेशन युनिट स्थापित की गई है, 2023-24 में उत्पादन की संभावना)
5. एसजीएल डवलपमेंट एरिया़(जैसलमेर)-
कुएं-82
उत्पादन- 1.1-1.2 लाखघनमीटर/प्रतिदिन
क्षेत्र- 176 वर्गकिमी
कंपनी -ओएनजीसीएल
संभावित क्षेत्र
जैसलमेर के चिन्नेवाला में अभी 03 कुएं खोदे गए, इसमें से दो बंद है। एक से गैस उत्पादन की संभावना है।

घोटारू में 14 कुओं में गैस
घोटारू, बाकिया, खारातार में निरीक्षण किया गया है। यहां 33 में से 14 कुओं में गैस के भण्डार मिले है। 19 ड्राईवेल है,जिनको बंद कर दिया गया हैै।
- दक्षिण खारातार में चरवाला एवं लंगवाला टिब्बा में गैस मिली है।