
got Bicycles Bloom Faces of girls
सिवाना. रामावि देवन्दी में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सरपंच रेखा देवी प्रजापत, एसएमसी अध्यक्ष जसवंत सिंह भायल ने छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की। प्रधानाध्यापक सोनाराम गर्ग ने योजना की जानकारी दी। चयनसिंह राठौड़, गोविंद राम सोलंकी, अमर सिंह देवड़ा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
समदड़ी. राउमावि कोटड़ी व माध्यमिक विद्यालय लाखेटा में शनिवार को बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गई । पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी ने कहा शिक्षा के बिना विकास सम्भव नहीं है । बालिकाएं कड़ी मेहनत कर कामयाब बनें। उपप्रधान लक्ष्मणसिंह कोटड़ी, सरपंच हीरालाल, उपसरपंच मांगीलाल चौधरी आदि ने भी विचार रखे । कोटड़ी प्रधानाचार्य इन्द्रराज व लाखेटा संस्था प्रधान कमलेश वर्मा ने आभार प्रकट किया । उच्च माध्यमिक विद्यालय सिलोर में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टीकमसिंह राजपुरोहित, पूर्व सरपंच माधुसिंह राजपुरोहित, रामेश्वरदास , एसएमसी अध्यक्ष चन्द्रसिंह ने बालिकाओं को साइकिल वितरित की । प्रधानाचार्य रिशपाल विश्नोई ने आभार ज्ञापित व व संचालन खेमराज दवे ने किया । नि.स.
पाटोदी. कस्बे सहित क्षेत्र के विद्यालयों में शनिवार को आयोजित कार्यक्रर्मों में साइकिलें वितरित की गई। कस्बे के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सरपंच संतोषी जीनगर, भूमिदाता पारसमल बाघमार, उपसरपंच राजुराम विराच ने 70 बालिकाओं को साइकिलें वितरित की। बालिकाओं को पढ़लिखकर कामयाब बनने की बात कही। इस अवसर पर प्रवक्ता मिश्रीमल आचार्य, बंशीलाल चान्दोरा, एसएमसी अध्यक्ष उम्मेदाराम जीनगर, राजपालसिंह मौजूद थे। प्रधानाध्यापक भंवरसिंह गौड़ ने आभार ज्ञापित व संचालन सवाईसिंह साथुणी ने किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडऩावा जागीर में पाटोदी प्रधान रशीदा बानो ने साइकिलें वितरित की। सरपंच मोहनलाल मेघवाल, मदरसा सदर अध्यक्ष सागरखां भईया मौजूद थे। साजियाली रूपजी राजाबेरी में सरपंच सुर्यकान्ता जाट ने साइकिलें वितरित की।
सिवाना. रामावि देवन्दी में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सरपंच रेखा देवी प्रजापत, एसएमसी अध्यक्ष जसवंत सिंह भायल ने छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की। प्रधानाध्यापक सोनाराम गर्ग ने योजना की जानकारी दी। चयनसिंह राठौड़, गोविंद राम सोलंकी, अमर सिंह देवड़ा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
Published on:
24 Dec 2017 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
