बाड़मेर. प्रदेश के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अब विज्ञान, वाणिज्य व कृषि संकाय खोलने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने प्रस्ताव मांगे हैं जिस पर माध्मिक शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों से नए संकाय खोलने के प्रस्ताव भेजने को कहा है। वहीं, ग्राम पंचायत मुख्यालय के उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सीधे उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया जाएगा जिससे कि राज्य सरकार की हर ग्राम पंचायत में एक उच्च माध्यमिक विद्यालय की घोषणा की परीणिति हो सके।