8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में फिर शर्मनाक घटना, सरकारी टीचर ने नाबालिक छात्रा की बलात्कार के बाद की हत्या

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले से बड़ी खबर है। बाड़मेर में सरकारी स्कूल के टीचर पर 11वीं क्लास की छात्रा से रेप करने और मर्डर करने का आरोप लगा है। जिले के बाखासर थाना इलाके में रविवार को छात्रा का शव टांके में मिला था। रविवार को शव को सेड़वा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 22 Jan 2024, 8:27 PM IST

Teacher Rapes Minor Student

राजस्थान में फिर शर्मनाक घटना, सरकारी टीचर ने नाबालिक छात्रा की रेप के बाद की हत्या

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले से बड़ी खबर है। बाड़मेर में सरकारी स्कूल के टीचर पर 11वीं क्लास की छात्रा से रेप करने और मर्डर करने का आरोप लगा है। जिले के बाखासर थाना इलाके में रविवार को छात्रा का शव टांके में मिला था। रविवार को शव को सेड़वा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। सोमवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। चौहटन डीएसपी सुखराम विश्नोई ने बताया कि नाबालिग स्कूली छात्रा के परिजनों ने छात्रा के शिक्षक प्रहलाद पर रेप और मर्डर का आरोप लगाया है।

बाखासर थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले परिजन ने रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को परिवार के लोग एक शादी कार्यक्रम में गए थे। पीछे से घर पर बेटी और उसकी बुजुर्ग दादी ही थे। शनिवार प्रहलाद राम घर में घुस आया और छात्रा को डरा धमकाकर रेप किया। फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने विरोध किया तो मर्डर कर शव को खेत में बने टांके में डाल दिया।

यह भी पढ़ें : जयपुर में 'निर्भया कांड'... म्यूजिक बजाकर चलती बस में युवती से गैंग रेप, एक गिरफ्तार, चालक फरार

रविवार सवेरे दादी जागी तो उसने पोती को घर में ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद पड़ोस में तलाश की लेकिन लड़की का पता नहीं लगा। माता पिता और परिवार के लोग शादी समारोह से लौटे तो लड़की का शव टांके में मिला। परिजनों ने शव को टांके से निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को सेड़वा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया। बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर उसी स्कूल में पढ़ाता है जिसमें छात्रा पढ़ रही थी। वारदात के बाद से टीचर फरार है। पुलिस ने पॉक्सो और मर्डर की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल घटना स्थल का जायजा लिया जा रहा है।