8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रालोपा की चेतावानी, बाड़मेर कलक्ट्रेट पर किसानों के साथ डालेंगे महापड़ाव

-किसानों के फसल बीमा क्लेम का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 10 Jan 2023, 10:36 PM IST

रालोपा की चेतावानी, बाड़मेर कलक्ट्रेट पर किसानों के साथ डालेंगे महापड़ाव

रालोपा की चेतावानी, बाड़मेर कलक्ट्रेट पर किसानों के साथ डालेंगे महापड़ाव

बाड़मेर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल ने किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्लेम राशि के चंद पैसे मिलने पर कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के नुमाइंदे एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे हैं और सत्ता के नशे में मस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों सरकारों के प्रतिनिधियों की बीमा कंपनी के साथ सांठगांठ है। पैरवी नहीं करना मुख्य कमजोरी रही हैं। बाड़मेर जिले के किसानों को पिछले चार साल से 2018, 2019, 2020, 2021 में अकाल पडऩे व सूखाग्रस्त घोषित करने पर भी बीमा कंपनी क्लेम नहीं दे रही हैं दोनों पार्टियों के सत्ताधारी नेता व नुमाइंदे हर साल बयानबाजी व एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर इतिश्री कर रहे है। खुद मंत्री रहते उत्तरदायित्व व जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। किसानों ने जितनी प्रीमियम राशि भरी उसका दो प्रतिशत हिस्सा भी नहीं दे रही है। जिले के किसानों के साथ राज्य व केंद्र सरकार के संरक्षण व सत्ताधारी नेताओं की मिलीभगत से धोखा किया जा रहा हैं।

चार साल में बीमा कंपनियों ने लगभग 5 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया

किसानों, केन्द्र व राज्य सरकार ने बीमा राशि के लिए कुल प्रीमियम लगभग चार सौ बारह करोड़ रुपए भरे लेकिन पूरा अकाल पडऩे पर भी ग्यारह सौ करोड़ की जगह बीमा कंपनी प्रीमियम राशि में से सौ करोड़ डकार रही हैं सिर्फ तीन सौ ग्यारह करोड़ रुपए किसानों को क्लेम के रूप में दे रही है। इससे बड़ा घोटाला क्या हो सकता हैं। पिछले चार साल में बीमा कंपनियों ने लगभग 5 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को उचित क्लेम नहीं मिलने पर बाड़मेर कलक्ट्रेट पर किसानों के साथ महापड़ाव डाला जाएगा।