बाड़मेर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शुक्रवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहे। सांसद का कल्याणपुरा से लेकर सिवाना पहुंचने तक जगह जगह स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। सांसद ने ब्रह्मधाम आसोतरा में दर्शन कर जगत कल्याण की कामना की वहीं नाकोड़ा मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी ने सांसद का स्वागत किया।