8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तड़के 5 बजे बेनीवाल की जनसंपर्क सभा, जोश से भरे युवा रातभर करते रहे इंतजार

अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा, युवाओं के भविष्य के लिए सही नहीं - बेनीवालदिल्ली तक लड़ाई लड़ने का आह्वान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 27 Jun 2022, 8:42 AM IST

तड़के 5 बजे बेनीवाल की जनसंपर्क सभा, जोश से भरे युवा रातभर करते रहे इंतजार

तड़के 5 बजे बेनीवाल की जनसंपर्क सभा, जोश से भरे युवा रातभर करते रहे इंतजार

केन्द्र की अग्निपथ योजना देश व युवाओं के लिए अच्छी नहीं है। इस योजना से देश की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। केन्द्र सरकार इस पर पुर्नविचार कर इसे निरस्त करें। राष्ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी के अध्यक्ष व सांसद हनुमान बेनीवाल ने बालोतरा में तड़के 5 बजे नया बस स्टेण्ड पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों व युवाओं की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार ने पहले किसानों के हितों के खिलाफ जबरदस्ती कृषि कानून लाया। इस पर देश के किसान नेताओं के साथ उन्होंने खड़े रहकर सरकार के इस बिल का विरोध किया। लंबी लड़ाई लड़ी। मजबूर होकर सरकार को कानून वापस लेना पड़ा। सरकार ने एक बार फिर बड़ी गलती है। सेना के लिए अग्निपथ योजना प्रारंभ करने से देश की सुरक्षा खतरें में पड़ेगी। स्थाई रोजगार को लेकर युवाओं का सपना टूट गया है। उनकी पार्टी इसे सहन नहीं करेगी। युवाओं की वाजिब मांग के लिए वे दिल्ली तक लड़ाई लड़ेगे। 27 जून को जोधपुर में होने वाली युवा हुंकार रैली में अधिकाधिक भाग लेकर अपना विरोध जताएं। आरएलपी जिला अध्यक्ष उम्मेदाराम बेनीवाल, कल्याणपुर ब्लाॅक अध्यक्ष थान सिंह डोली ने भी संबोधित किया।

विरोध को लेकर वायरल सूचना
इससे पूर्व बालोतरा की सभा में कुछ लोगों के हनुमान बेनीवाल के विरोध को लेकर वायरल सूचना पर देर रात शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपखंड अधिकारी नरेश सोनी, उप अधीक्षक धनफूल मीणा, तहसीलदार
प्रवीण रतनू, बालोतरा थानाधिकारी बाबूलाल रैगर, सहित पचपदरा, कल्याणपुर, समदड़ी, मण्डली, सिवाना, सिणधरी का पुलिस जाप्ता मौजूद था। सभा में किसी भी प्रकार का कोई विरोध नहीं हुआ।