6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधा आमजन तक पहुंचा

सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम

less than 1 minute read
Google source verification
,

,


बाड़मेर. केन्द्र सरकार के 8 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसके तहत स्थानीय शिव नगर में एससी मोर्चा की ओर से भीम चौपाल का आयोजन किया गया। एससी मोर्चा के जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र फुलवारियां ने बताया कि एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मेघवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधा आमजन तक पहुंचा है। भाजपा सभी छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलती है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के सहपाठी का निधन, गहलोत हुए भावुक, जताई संवेदना |

भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात जन सेवा में लगे रहे। मेघवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आमजन के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की जिसका लाभ सभी को मिल रहा है।

निःशक्त दिव्यांगजन भारत सरकार की निदेशक डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण, पक्की छत प्रधानमंत्री आवास योजना, जनजाति बालक-बालिका छात्रवृत्ति योजना लागू कर आमजन को राहत प्रदान की। केन्द्र सरकार ने आमजन के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की जिसका लाभ सभी को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: पानी की बचत ही नहीं किसानों को फायदा भी देगी सूक्ष्म सिंचाई, कैसे पढ़े पूरा समाचार

एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण वडेरा ने कहा कि मजदूर वर्ग के लिए पार्टी हमेशा कंधे से कंधा मिलाए साथ खडी रही। संचालन महामंत्री ईश्वरचंद नवल ने किया तथा धन्यवाद एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरमाराम ने दिया। इस दौरान गिरधर सिंह कोटड़ा, ओमप्रकाश गर्ग, बालाराम मूंढ़, खुमाणसिंह सोढ़ा, पुरुषोत्तमदास खत्री, महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, संत राजूदास भील, डॉ राधा रामावत, अनिता चौहान, गंगादेवी, लूणसिंह झाला, लक्ष्मण टाक, नरेश विरट, गोपालदास वडेरा, ए़डवोकेट मुस्कान आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग