8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्सीन की दूसरी डोज प्राथमिकता से लगाई जाए

-चिकित्सा संस्थानों में बेहतर रखे सफाई व्यवस्थालैब टेक्निशियन के रिक्त पदों को यूटीबी पर भरे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 23 Jul 2021, 9:10 PM IST

वैक्सीन की दूसरी डोज प्राथमिकता से लगाई जाए

वैक्सीन की दूसरी डोज प्राथमिकता से लगाई जाए

बाड़मेर। जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला कलक्टर लोक बंधु ने स्वास्थ्य विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं में प्रसव पूर्व पंजीयन, संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण की खण्डवार उपलब्धियों की समीक्षा की तथा समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अपने खण्ड के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। लैब टेक्निशियन के रिक्त पदों को यूटीबी आधार पर भरने का कहा। कोविड 19 रोधी टीकाकरण के आगामी सत्रों के दौरान दूसरी खुराक प्राथमिकता से लगाई जाए।
मरीजों को उपलब्ध करवाएं बेहतर चिकित्सा सुविधा
निदेशालय से जिले में कायाकल्प एवं नेशनल क्व़ालिटी एश्योरेंस स्टेंडर्ड कार्यक्रम की मॉनिटरिंग को आए डॉ. आरबी जयसवाल, डीपीसी जयपुर ने कहा कि कायाकल्प कार्यक्रम अनुरूप चिकित्सा संस्थान पर साफ-सफाई का ध्यान रखते मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाडखा की तरह प्रत्येक खण्ड से 3 चिकित्सा संस्थानों को नेशनल क्व़ालिटी एश्योरेंस स्टेंडर्ड प्राप्त करने के मापदण्ड पूर्ण करने को पाबंद किया। डीपीसी डॉ. बी एस गहलोत ने मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना की समीक्षा की। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी प्रीतमोहिन्दर सिंह ने कोविड 19 रोधी वैक्सीन की खाली वायल एवं अन्य जैवकीय अपशिष्ट का प्रबंधन गाइडलाइन अनुसार करने का कहा।
स्क्रीनिंग सर्वे 6 अगस्त तक पूरा हो
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पी सी दीपन ने मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी दी तथा खण्ड में गठित टीमों द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिग सर्वे 6 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त सीएमएचओ सत्ताराम भाखर ने परिवार कल्याण, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अरविंद भट्ट ने सिलिकोसिस रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।