बाड़मेर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी खुलकर सचिन पायलट के साथ आए है तो उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को हेमाराम ने कहा कि अब पानी गले तक आ गया है, चुप नहीं रह सकते है। सरकार बड़ी नहीं है, संगठन बड़ा है। कांगे्रस को बचाना है तो नेतृत्व बदलना बहुत जरूरी है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव सचिन पायलट के नेतृत्व में जीता था और उन्हें दरकिनारकर गहलोत को मुख्यमंत्री बनाना गलत निर्णय था। फिर भी साथ दिया लेकिन अब गला भर गया है, चुप नहीं रह सकते।