इससे चौधरी ने रविवार को पुलिस थाने में युवा उद्यमी भामाशाह टीकाराम पटेल की ओर से साढे 5 लाख रुपए की लागत से बनाए गए मुख्य द्वार और पुलिस स्वागत कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही राजकीय पीजी महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया। गुड़ामालानी छात्रसंघ अध्यक्ष सवाईराम ने राजकीय पीजी महाविद्यालय में प्राचार्य सहित रिक्त पदों पर नियुक्तियों की मांग की। इस मौके पर पीसीसी सदस्य आजादसिंह राठौड़, जनजाति विकास बोर्ड चेयरमैन कीर्तिसिंह, कांग्रेस नेता सुरेंद्रसिंह राठौड़, युवा ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम सियोल, महाविद्यालय प्राचार्य सोहनलाल कड़ेल और पूर्व प्रधान ताजाराम चौधरी ने संबोधित किया।