भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में जरूरतमंदों की सेवा की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी ने कहा कि जिले सहित प्रदेश भर में संक्रमण की दर अब थोड़ी सी कम हो रही है यह अच्छी बात है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल, स्वरूप सिंह राठौड़, जिला प्रवक्ता ललित बोथरा, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत राम विश्नोई, पूर्व मंत्री अशरफ अली, गंगा विशन अग्रवाल, नखत सिंह, पुरखाराम मांजू, मूलसिंह राजपुरोहित, प्रधान रूपाराम सारण, सिगरथी देवी, अनीता चौहान, राधा रामावत, रमेश सिंह इंदा, धनसिंह मौसेरी, इंदु शर्मा, संगीता चारण, दिनेश विश्नोई उपस्थित रहे।