बाड़मेर. रंगों के पर्व होली में अब कुछ ही दिन शेष है। गलियों में होली के गीत और चंग की थाप सुनाई देने लगी है। वहीं रंगों का बाजार भी सजना शुरू हो गया है। अभी रंगों की खरीदारी की शुरूआत हुई है और होली पर यह परवान पर रहेगी। मंगलवार को होलाष्टक भी शुरू हो गए। इस दौरान अब होली तक शुभ और मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। इस बार होलिका दहन 6 मार्च को गाधूलि वेला और प्रदोष काल में होगा। वहीं 7 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा।