
ठान लो तो जीत पक्की- कर्नल महार
बाड़मेर. जोधपुर एनसीसी ग्रुप के ग्रुप कमांडर कर्नल एम एस महार ने मंगलवार को 16 राजस्थान बटालियन एनसीसी का वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण किया।
उन्होंने कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल आर एस कुशवाहा से एनसीसी गतिविधियों की जानकारी ली। डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल शरद श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसके पश्चात उन्होंने राजकीय पीजी कॉलेज की एनसीसी कंपनी का दौरा किया। सर्वप्रथम शहीद पूर्व एनसीसी कैडेट सिपाही प्रेम सिंह व सिपाही पीराराम को प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आगे बढ़ता अपना बाड़मेर थीम पर आधारित फ्लैग एरिया का निरीक्षण किया।
अंडर ऑफिसर जेठाराम के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गल्र्स और बॉयस ने ओटी प्रदर्शन किया। अतिथियों ने इस अवसर पर पौधरोपण किया। प्रेरणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन आदर्श किशोर ने पॉवर पॉइंट प्रदर्शन से एनसीसी गतिविधियां का प्रदर्शन किया। कैडेट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से समां बांधा। कैडेट्स को संबोधित करते हुए कर्नल एम एस महार ने कहा कि यदि मन में कुछ पक्का ठान लेते हो तो जीत पक्की हो जाती है।
दृढ़ संकल्पित व्यक्ति का बाधाएं कभी भी रास्ता नहीं रोक सकती। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं में बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने पीजी कॉलेज के कैडेट्स व उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की।
कैडेट्स को अपने कॅरियर पर दिशा केंद्रित रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य मनोहर लाल गर्ग, पीआई स्टाफ और एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।
Published on:
28 Sept 2021 11:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
