सीएमएचओ डॉ. सीएस गजराज ने बताया कि झोलाछाप फर्जी क्लीनिक में ग्रामीण मरीजों को भर्ती कर इलाज करने की सूचना पर एडिशनल सीएमएचओ के नेतृत्व में टीम बनाकर पुलिस जाब्ते के साथ लोहरवा भेजा गया। टीम को गांव की रामदेव विद्या मंदिर स्कूल जो वर्तमान में बंद है, उसके परिसर में फर्जी क्लीनिक संचालित होता मिला। परिसर के एक कक्ष में चार-पांच मरीज भर्ती मिले और ड्रिप लगी हुई थी। यहां पर झोलाछाप रतन बिश्वास जो एलोपैथी चिकित्सक बनकर मरीजों का उपचार कर रहा था। उल्लेखनीय है कि जून 2022 में भी झोलाछाप के यहां कार्रवाई के लिए के टीम भेजी गई थी। तब टीम की आने की भनक पर वह भाग गया था। झोलाछाप ने ग्रामीणों से विरोध करवाकर कार्रवाई में बाधा पहुंचाई गई थी, जिसका मुकदमा धोरीमन्ना थाने में दर्ज है।